फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs Australia 1st ODI, Predicted XI: What are the changes expected

ENGvAUS: आज से वन-डे सीरीज की शुरुआत, कैसा रहेगा मौसम और Predicted XI?

Fri, 11 Sep 2020 01:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Sep 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
England vs Australia 1st ODI, Predicted XI: What are the changes expected
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

2-1 से टी-20 सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला में मेजबान इंग्लैंड के हौसले सातवें आसमां पर होंगे। भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाले पहले मुकाबले में बतौर कप्तान इयोन मॉर्गन की वापसी होगी तो जोस बटलर के आने से भी इंग्लिश टीम को मजबूती मिलेगी। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं, उन्हें ओपनिंग में जॉनी बेयरस्टो का साथ मिलेगा। नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बनने के बावजूद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे डेविड मलान को बाहर बैठना पड़ सकता है। सैम करन, क्रिस वोक्स जैसे ऑलराउंडर्स गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकते हैं तो मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर पेस आक्रमण के अगुवा होंगे। आदिल रशीद अपनी फिरकी से कंगारूओं को परेशान कर सकते हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर आखिरी टी-20 जीतकर अपनी इज्जत बचाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पलटवार को बेकरार है। विश्व कप 2019 के बाद से 50 ओवर के फॉर्मेट में वह पटरी पर लौटना चाहेंगे। कप्तान आरोन फिंच और डेविड वार्नर पारी की शुरुआत करेंगे तो रनमशीन मार्नस लाबुशाने नंबर तीन पर आएंगे। एलेक्स कैरी को मैथ्यू वेड से पहले बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल बतौर ऑलराउंडर्स टीम को मजबूती देंगे। ऑस्ट्रेलिया की ताकत उसकी गेंदबाजी है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन और जोश हेजलवुड किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन

कौन किस पर भारी?

England vs Australia 1st ODI, Predicted XI: What are the changes expected
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड यह सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीसरी श्रृंखला हराना चाहेगा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार अंग्रेजों के इस खेल में सितंबर 2015 में मात दी थी। यानी पांच साल से कंगारू इंग्लैंड से सीरीज हारते आ रहे हैं। अब तक दोनों ही देशों के बीच 22 एकदिवसीय सीरीज हुई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 12 और इंग्लैंड ने 10 जीती है। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड के हाथों हारकर बाहर होने वाली ऑस्ट्रेलिया ने उसके बाद सात में से सिर्फ दो मैच ही जीते हैं। मौजूदा वन-डे सीरीज के तीनों ही मैच मैनचेस्टर में खेले जाएंगे, इसके पहले 1979 में यानी 41 साल पूर्व ऐसा मौका आया था जब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच किसी सीरीज के लगातार तीन मैच एक ही स्थान पर होंगे।

पिच और मौसम रिपोर्ट
आज मैनसेस्टर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान होगा। यानी पेसर्स के लिए बिलकुल मुफीद वातावरण, जहां गेंद भयंकर स्विंग होगी इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी। आंकड़े भी कुछ यही कहते हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अबतक खेले गए कुल 52 मैच में 24 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में तीन मैच ज्यादा यानी 27 मुकाबले आए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रुट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिश रशीद, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, जोश हेजलवुड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed