{"_id":"603fb736653b7c750257740b","slug":"england-tom-banton-among-two-foreigners-in-psl-to-test-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL में नहीं रुक रहे कोरोना के मामले, इंग्लैंड के टॉम बेंटन सहित दो विदेशी खिलाड़ी पॉजिटिव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL में नहीं रुक रहे कोरोना के मामले, इंग्लैंड के टॉम बेंटन सहित दो विदेशी खिलाड़ी पॉजिटिव
Wed, 03 Mar 2021 09:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
टॉम बेंटन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सुपर लीग में मंगलवार को दो विदेशी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टॉफ के एक सदस्य को कोविड वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इनमें एक का नाम सामने आया है। इंग्लैंड के टॉम बेंटन उन दो विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं। फिलहाल बैंटन को पृथकवास में रखा गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
विज्ञापन
बेंटन ने ट्वीट किया, 'दुर्भाग्य से मैं कल कोरोना जांच में पॉजिटिव आया और अब मैं पृथकवास में हूं और पीएसएल प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। अच्छी बात है कि अभी तक मुझे कोई लक्षण नहीं हैं, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन
— Tom Banton (@TBanton18) March 3, 2021
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मीडिया निदेशक समी बर्ने ने मंगलवार को घोषणा की थी कि दो विदेशी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टॉफ के एक सदस्य को कोविड वायरस पॉजिटिव पाया गया था। तब बर्ने ने दोनों खिलाड़ियों और सहयोगी स्टॉफ के सदस्य के नाम का खुलासा नहीं किया था। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर फवद अहमद भी पॉजिटिव आए थे।