{"_id":"69de45fb5ec49fbce605af3e","slug":"england-test-team-captain-ben-stokes-on-reports-of-differences-with-coach-mccullum-during-the-ashes-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ben Stokes: एशेज के दौरान कोच मैकुलम से थे स्टोक्स के मतभेद? इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ben Stokes: एशेज के दौरान कोच मैकुलम से थे स्टोक्स के मतभेद? इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान ने तोड़ी चुप्पी
Tue, 14 Apr 2026 07:19 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:19 PM IST
सार
इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया है।
विज्ञापन
मैकुलम और स्टोक्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के दौरान कोच ब्रेंडन मैकुलम से मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह कहना बेहद अतिशयोक्तिपूर्ण है। स्टोक्स और मैकुलम 2022 से एक-दूसरे का अच्छा साथ निभा रहे हैं, लेकिन एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 1-4 से हारने पर उन्हें करार झटका लगा। हार के बाद दोनों ने एक-दूसरे का समर्थन किया, लेकिन एशेज की समीक्षा से तनाव के संकेत मिले।
स्टोक्स की शैली पर अलग थी राय
स्टोक्स संभलकर खेलना चाहते थे, जबकि मैकुलम आक्रामक रवैया बरकरार रखना चाहते थे। स्टोक्स ने कहा, यह कहना कि हम एकमत नहीं थे, मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ी अतिशयोक्ति है। जब आप किसी और के साथ नेतृत्व की स्थिति में होते हैं और तब अगर कोई यह सोचता है कि आप हमेशा हर बात पर सहमत होंगे तो यह बिल्कुल असंभव है।
उन्होंने कहा, भले ही मेरे और ब्रेंडन के विचार मिलते हैं लेकिन कुछ मामलों में हम अलग भी हैं। हम 95 प्रतिशत बातों पर सहमत होते हैं, लेकिन जिन पांच प्रतिशत बातों पर हमारे विचार अलग होते हैं, हम उन पर चर्चा करते हैं और आखिर में उस मुकाम पर पहुंच जाते हैं जहां हमें होना चाहिए।