फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England T20 Captain Jos buttler set to miss third T20 match against Pakistan due to paternity leave

ENG vs PAK: तीसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे बटलर, लंदन वापस लौटे, जानें किस कारण लिया फैसला

Tue, 28 May 2024 12:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 May 2024 12:58 PM IST
सार

बटलर ने सोमवार को कार्डिफ में टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था और उनके मंगलवार को होने वाले मैच में खेलने की उम्मीद नहीं है। अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि बटलर सीरीज के अंतिम मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं।

विज्ञापन
England T20 Captain Jos buttler set to miss third T20 match against Pakistan due to paternity leave
जोस बटलर - फोटो : Jos buttler Twitter

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। मेजबान इंग्लैंड इस सीरीज में फिलहाल 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर हिस्सा नहीं लेंगे। बटलर दूसरे टी20 मैच के बाद अपने घर लंदन लौट गए थे। दरअसल, वह अपनी पत्नी लूसी की देखभाल के लिए वापस लौटे हैं। लूसी तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं इसलिए बटलर ने पितृत्व अवकाश लिया है। 
विज्ञापन

टी20 विश्व टीम के साथ रवाना होंगे बटलर
बटलर ने सोमवार को कार्डिफ में टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था और उनके मंगलवार को होने वाले मैच में खेलने की उम्मीद नहीं है। अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि बटलर सीरीज के अंतिम मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है। हालांकि यह साफ है कि बटलर टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को इंग्लैंड टीम के साथ वेस्टइंडीज की यात्रा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप चरण के कुछ मैच नहीं खेलेंगे बटलर?
इंग्लैंड की टीम अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में बटलर की अगुआई में खेलने उतरेगी। बटलर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी के पास मौजूद रहेंगे। ऐसे में इंग्लैंड के लिए यह थोड़ी परेशानी वाली बात हो सकती है क्योंकि इंग्लैंड को इस वैश्विक टूर्नामेंट में पहला मुकाबला चार जून को बारबाडोस में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर बटलर इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो सके तो टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत नियमित कप्तान के बिना कर सकती है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में खेली थी शानदार पारी
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया था। बटलर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और 51 गेंदों पर 84 रन बनाए थे। बटलर की अनुपस्थिति में तीसरे मैच में जॉनी बेयरस्टो के साथ विल जैक्स पारी की शुरुआत करने आ सकते हैं, जबकि बेन डकेत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed