{"_id":"60242b0ac0cabb54b35809b4","slug":"england-star-pacer-james-anderson-can-be-given-rest-in-second-test-said-england-coach-silverwood","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज एंडरसन को दूसरे टेस्ट में दिया जा सकता है आराम, इंग्लैंड के कोच ने बताया कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिग्गज एंडरसन को दूसरे टेस्ट में दिया जा सकता है आराम, इंग्लैंड के कोच ने बताया कारण
Thu, 11 Feb 2021 12:20 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन जबरदस्त गेंदबाजी की। उनकी खतरनाक रिवर्स स्विंग और सटीक लेंथ से की गई गेंदबाजी ने भारतीय मध्यक्रम को तोड़ दिया और इंग्लैंड को एक विशाल जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने के बावजूद इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज को दूसरे टेस्ट में बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का मानना है कि जेम्स एंडरसन की फिटनेस में कोई कमी नहीं है और अगर 40 पार करने के बाद भी 38 वर्ष का यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के तेज आक्रमण की अगुवाई करता है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड के कोच ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘वह पूरी तरह से फिट है और दिख भी रहा है। उसने इस पर काफी मेहनत की है। फिट होने के साथ वह बेहतरीन गेंदबाजी भी कर रहा है।’
विज्ञापन
सिल्वरवुड ने कहा, ‘जब तक वह फिट है, मजबूत और स्वस्थ है और खेलना चाहता है, वह खेल सकता है। है कि नहीं।’
एंडरसन को जबरदस्त फॉर्म के बावजूद रोटेशन नीति के तहत दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। कोच ने कहा, ‘उसे बाहर रखना कठिन है। मैं विजयी टीम में बदलाव नहीं करना चाहता। देखते हैं कि क्या होता है।’ उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिए रोटेशन सही विकल्प है।
उधर तेज गेंदबाज एंडरसन ने भी दूसरे टेस्ट से बाहर रहने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि जब बल्लेबाज लय में होता है तो वो लगातार बल्लेबाजी करना चाहता है, ऐसा ही कुछ गेंदबाज के साथ भी है।
एंडरसन ने आगे कहा, 'आप अपना खेल जारी रखना चाहते हैं लेकिन मैं यह जानता हूं कि हमें यहां लगातार चार मैच खेलने हैं, ऐसे में आराम भी जरूरी है, इसलिए मैं कुछ भी मानकर नहीं चल रहा हूं।