फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england sets huge target in front of new zealand in second test at christchurch

NZvENG: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 382 रन का विशाल लक्ष्य, मैच रोमांचक मोड़ पर

Mon, 02 Apr 2018 01:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
england sets huge target in front of new zealand in second test at christchurch
टॉम लैथम - फोटो : ICC

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में चल रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 352 रन बनाकर घोषित की और न्यूजीलैंड के सामने 382 रन का विशाल लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए चौथे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने 23 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। ओपनर टॉम लैथम 25* और जीत रावल 17* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


कीवी टीम को टेस्ट के अंतिम दिन जीत के लिए 340 रन की दरकार है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि क्या न्यूजीलैंड की टीम विशाल लक्ष्य को हासिल करके रिकॉर्ड बनाएगी और सीरीज में इंग्लैंड का 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी। वैसे खराब रोशनी के कारण स्टंप्स जल्दी घोषित किए गए।
विज्ञापन


चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 202/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। डेविड मालन (53) दिन में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे, जिन्हें कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने निकोल्स के हाथों कैच आउट कराया। मालन ने अपनी पारी में 105 गेंदों का सामना किया और 7 चौके जड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ही ओवर में जो रूट (54) भी पवेलियन लौट गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनर ने रूट का कैच विकेटकीपर वॉटलिंग के हाथों कराकर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया।

निचले क्रम से विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 36 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने चौथे दिन 150 रन के अंतराल में 6 विकेट गंवाए और फिर अपनी पारी घोषित की। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने सर्वाधिक 4 विकेट तथा ट्रेंट बोल्ट और नील वेगनर ने 2-2 विकेट लिए।


विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत की। नई गेंद के आक्रमण को झेलने के बाद लैथम (25*) और जीत रावल (17*) क्रीज पर टिके रहे। कीवी पारी के 23 ओवर पूरे होने पर रोशनी ने मैच में खलल डाला और खेल को रोक दिया गया। इसके बाद काफी देर तक मैच शुरू नहीं हो पाया तथा अंत में खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।


याद हो कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 307 रन बनाए थे, जबकि मेजबान देश की पहली पारी 278 रनों पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed