फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England releases schedule of domestic season, will host four countries including India from June to September

इंग्लैंड ने जारी किया घरेलू सत्र का शेड्यूल, जून से सितंबर तक भारत समेत चार देशों की करेगा मेजबानी

Mon, 25 Jan 2021 11:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 25 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
England releases schedule of domestic season, will host four countries including India from June to September
england cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस साल के लिए गर्मियों के सत्र का घरेलू कैलेंडर जारी कर दिया गया। इसके अनुसार ईसीबी जून में दो टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। घरेलू टीम के लिए ये गर्मियों के सत्र के पहले मैच होंगे। टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज न्यूजीलैंड की टीम 2015 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलेगी। ये मैच लार्ड्स पर दो से छह जून तक और एजबेस्टन में 10 से 14 जून तक खेले जाएंगे।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां वो 23 जून से 4 जुलाई के बीच तीन टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी। इसके ठीक बाद पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से इंग्लैंड पहुंचेगी। यहां इंग्लैंड की टीम 8 से 20 जुलाई तक तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। 
विज्ञापन


आखिरी में अगस्त के महीने में भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंचेगी। यहां 4-8 अगस्त तक ट्रेंट ब्रिज में दोनों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 12-16 अगस्त को लॉर्ड्स, 25-29 अगस्त को हेडिंग्ले, 2-6 सितंबर द ओवल और अंत में 10-14 सितंबर को ट्रेफर्ड में आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन




नई घोषणा के मुताबिक इंग्लैंड इस गर्मियों में कुल सात टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें भारत अगस्त में पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed