{"_id":"5f1be7d08ebc3e6396563f1e","slug":"england-release-5-players-from-bio-safe-environment-amid-the-ongoing-test-against-the-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट के बीच इंग्लैंड ने पांच खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट के बीच इंग्लैंड ने पांच खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया
Sat, 25 Jul 2020 01:36 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : social media
इंग्लैंड ने अपने पांच खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से रिलीज कर दिया है, क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुने गए। पांच खिलाड़ियों में से बल्लेबाज जो डेनली आयरलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला से पहले ट्रेनिंग करने वाले सफेद गेंद के ग्रुप के साथ जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि चार अन्य खिलाड़ियों में डैन लारेंस, क्रेग ओवरटन, ओली रोबिनसन और ओली स्टोन अपने काउंटी लौट गए हैं। 34 साल के डेनली ने श्रृंखला का पहला टेस्ट खेला था, लेकिन जो रूट के लौटने के बाद टीम से बाहर हो गए। ईसीबी ने कहा, ‘डेनली रॉयल लंदन वन-डे सीरीज से पहले सोमवार से एजिस बाउल में इंग्लैंड शिविर से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
वहीं, चार अन्य खिलाड़ी इंग्लिश घरेलू सत्र के शुरू होने की तैयारियों के लिये अपनी काउंटी के लिए उपलब्ध होंगे। घरेलू क्रिकेट एक अगस्त से बॉब विलिस ट्राफी के साथ शुरू होगा। इंग्लैंड को 30 जुलाई से आयरलैंड के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
विज्ञापन