{"_id":"615d45ff8ebc3e4acd316ff9","slug":"england-pull-out-of-pakistan-tour-shows-western-arrogance-they-wouldnt-did-this-to-india-says-michael-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलोचना: पाकिस्तान के समर्थन में उतरे कैरेबियाई दिग्गज, इस मामले में इंग्लैंड क्रिकेट को लगाई फटकार, बताया- पश्चिमी अहंकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आलोचना: पाकिस्तान के समर्थन में उतरे कैरेबियाई दिग्गज, इस मामले में इंग्लैंड क्रिकेट को लगाई फटकार, बताया- पश्चिमी अहंकार
Wed, 06 Oct 2021 12:15 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:15 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर और महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड क्रिकेट को कड़ी फटकार लगाई है। होल्डिंग ने इंग्लैंड द्वारा पाकिस्तान का दौरा रद्द करने की आलोचना करते हुए उसे 'पश्चिमी अहंकार' करार दिया है।
विज्ञापन
Michael Holding
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर और महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड क्रिकेट को कड़ी फटकार लगाई है। होल्डिंग ने इंग्लैंड द्वारा पाकिस्तान का दौरा रद्द करने की आलोचना करते हुए उसे 'पश्चिमी अहंकार' करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इंग्लैंड अमीर और ताकतवर भारत के साथ ऐसा नहीं करता।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंग्लैंड की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम को इसी महीने पाकिस्तान का दौरा करना था। लेकिन वहां के क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर दौरे को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
होल्डिंग ने बीबीसी स्पोर्ट से बातचीत में कहा, 'ईसीबी का बयान मेरे पल्ले नहीं पड़ा। कोई दम नहीं था।' उन्होंने कहा, 'कोई भी सामने आकर किसी भी चीज का सामना करने को तैयार नहीं है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि उन्होंने जो किया वो गलत है। इसलिए उन्होंने एक बयान जारी कर दिया और अब उसके पीछे छुपने की कोशिश कर रहे हैं। यह मुझे उनके द्वारा ब्लैक लाइव्स के साथ किए गए बकवास की याद दिलाता है।'
विज्ञापन
कैरेबियाई दिग्गज ने कहा, 'मैं अब इसमें फिर से नहीं पड़ना चाहता क्योंकि मैं पहले ही बहुत कुछ कह चुका हूं। लेकिन इससे पश्चिमी अहंकार ही नजर आता है।'
बता दें कि न्यूजीलैंड द्वारा सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा रद्द करने और देश छोड़ने के तीन दिन बाद इंग्लैंड ने भी अपना दौरा इन्हीं कारणों से रद्द कर दिया था।
होल्डिंग ने इस पूरे मामले में पाकिस्तान के साथ सहानुभूति दिखाते हुए कहा, 'अगर यहां भारत होता तो इंग्लैंड दौरा रद्द करने की हिम्मत नहीं करता, क्योंकि भारत अमीर और ताकतवर है।'