फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England players uncomfortable flight with the Australian team Mark Wood said it is unbearable

Ashes 2021: ऑस्ट्रेलियाई टीम से परेशान हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी, मार्क वुड ने कहा- यह बर्दाश्त से बाहर

Tue, 16 Nov 2021 12:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 12:35 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी एक ही फ्लाइट में दुबई से ब्रिसबेन पहुंचे। यहां दोनों टीमें एशेज सीरीज का पहला टेस्ट खेलेंगी। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम से बहुत परेशान हुए।

विज्ञापन
England players uncomfortable flight with the Australian team Mark Wood said it is unbearable
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी साथ में ब्रिसबेन पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस टेस्ट सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाड़ियों का सरदर्द बन चुकी है। दरअसल इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ ही दुबई से ब्रिसबेन रवाना हुए थे। इस दौरान कंगारू टीम ने फ्लाइट में जमकर जश्न मनाया। वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी चुपचाप बैठे हुए थे। उनके लिए यह समय काफी मुश्किल था। जिस टीम के खिलाफ उन्हें टेस्ट सीरीज खेलनी है, वो आईसीसी ट्रॉफी के साथ जश्न मना रही थी। वहीं उनकी टीम उस टूर्नामेंट के फाइनल में भी नहीं पहुंची थी। 
विज्ञापन


दुबई से ब्रिसबेन की फ्लाइट में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टी-20 टीम के साथ इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, जोश बटलर, डेविड मलान, मार्क वुड और क्रिस वोक्स ने फ्लाइट में सफर किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार टी-20 वर्ल्डकप जीतने का जश्न मनाती रही, जो इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। 
विज्ञापन


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दुबई से निकलने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक अथर्टन ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया का यह जश्न रास नहीं आएगा और वो इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी होंगे। यह काफी मजेदार यात्रा होगी। वहीं मार्क वुड ने कहा था कि यह बर्दाश्त से बाहर होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों एक ही फ्लाइट से ब्रिसबेन पहुंची दोनों टीमें
कोरोना गाइडलाइन की वजह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को एक ही फ्लाइट से सफर करना पड़ा। अगर इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचती तो दोनों टीम अलग-अलग फ्लाइट से एशेज सीरीज खेलने के लिए जा सकती थीं, लेकिन इंग्लैंड के सेमीफाइनल में जाने के बाद उनके पास यह विकल्प नहीं था। दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर एक फ्लाइट बुक करने का फैसला किया ताकि सभी खिलाड़ी दुबई के बायो बबल से सीधे ऑस्ट्रेलिया पहुंच सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed