WI Inning
169/5 (17.1 ov)
Target: 224
Keemo Paul 10(5)*
Sherfane Rutherford 32 (19)
WI need 55 runs in 17 remaining balls
{"_id":"83518934-76ae-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"england-play-new-zealand-aim-for-a-third-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे स्थान के लिए भिड़ेगी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे स्थान के लिए भिड़ेगी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 14 Feb 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
महिला विश्व कप के फाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी इंग्लैंड की निगाहें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल करने पर लगी हैं। इंग्लैंड ने अपने आखिरी सुपर सिक्स मैच में न्यूजीलैंड को 15 रन से हराया था।
विज्ञापन
दोनों टीमें अब तीसरे स्थान के लिए दोबारा आमने-सामने होंगी जबकि दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की महिला टीमें कटक में पांचवें स्थान के लिए खेलेंगी। इंग्लैंड की पूरी कोशिश रहेगी कि कम से कम वह तीसरा स्थान हासिल करे ताकि खिताब गंवाने का गम कुछ कम हो सके। तीसरे स्थान के लिए दोनों टीमों में निश्चित ही एक और जोरदार मुकाबला होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड की कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ने कहा, ‘हम यहां अपना खिताब बचाने आए थे। लेकिन एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण हम ऐसा नहीं कर पाए। टूर्नामेंट के पहले चरण में हमारा प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। हालांकि इस समय हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन अब काफी देर हो चुकी है। अब हमारी यही कोशिश रहेगी कि कम से कम हम तीसरा स्थान तो हासिल कर लें।’
विज्ञापन
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स ने कहा, ‘अब हमें मालूम है कि हम फाइनल की होड़ में नहीं हैं। हम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के मैच के लिए दोबारा खेलने जा रहे हैं। ऐसा कम होता है कि आप उसी प्रतिद्वंद्वी से दोबारा खेलें जिससे आप एक दिन पहले खेल चुके हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि इंग्लैंड से पिछली हार का बदला चुकाएं और तीसरा स्थान हासिल करें।’
महिला वर्ल्ड कप प्ले-ऑफ मैच आज, प्रसारण : सुबह 9 बजे से।