फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england lions in strong position india a in trouble

इंग्लैंड लायंस ने भारत ए को 197 रन पर समेटा, 385 रन की बनाई बढ़त

Thu, 19 Jul 2018 04:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
england lions in strong position india a in trouble
मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड लायंस ने चार दिवसीय अनाधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली बार 197 रन पर समेट कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंग्लैंड की पहली पारी के 423 के जवाब में भारत की पहली पारी सिर्फ 197 रनों पर सिमट गई और मेजबानों को 226 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई। 

विज्ञापन


दूसरी पारी में इंग्लैंड लायंस ने 194/5 के स्कोर पर पारी घोषित की और भारत ए को जीत के लिए 421 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारत ए की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और स्टंप्स के समय 11 रन तक तीन विकेट गिर चुके थे। भारतीय टीम अभी भी जीत से 410 रन दूर है और ऐसे में कल कोई चमत्कार ही उन्हें हार से बचा सकती है।
विज्ञापन


दूसरे दिन पहली पारी में 144/4 से आगे खेलते हुए भारत ए की पारी 197 रनों पर सिमटी। ऋषभ पंत ने 58 और अजिंक्य रहाणे ने 49 रन बनाये, लेकिन बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। इंग्लैंड लायंस की तरफ से सैम करन ने सबसे ज्यादा 5 और क्रिस वोक्स एवं मैथ्यू फिशर ने 2-2 और जेमी पोर्टर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


226 रनों क बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड लायंस ने दूसरी पारी में डेविड मलान (56) और ओली पोप (50) के अर्धशतकों की बदौलत 194/5 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की। पहली पारी में 180 रन बनाने वाले एलिस्टेयर कुक सिर्फ 5 रन बना सके। भारत ए की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 3 और नवदीप सैनी एवं शाहबाज़ नदीम में 1-1 विकेट लिया।


दूसरी पारी में भारत ए को 11 के स्कोर तक ही तीन झटके लग चुके हैं। मुरली विजय और पृथ्वी शॉ खाता खोने बिना एवं मयंक अग्रवाल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। स्टंप्स के समय नाईट वॉचमैन शाहबाज़ नदीम 10 रन बनाकर नाबाद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed