फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england falls cheaply despite stokes ton

बेन स्टोक्स के शतक के बावजूद इंग्लैंड 258 रन पर ऑलआउट, विंडीज की खराब शुरुआत

Sat, 26 Aug 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Aug 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
england falls cheaply despite stokes ton
बेन स्टोक्स - फोटो : ecb twitter

बेन स्टोक्स (100) के धमाकेदार शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लीड्स में शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन 70.5 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने स्टंप्स तक 12 ओवर में एक विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं। क्रैग ब्रेथवेट 13* और नाईटवॉचमैन देवेंद्र बिशु 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी शुरुआत काफी खराब रही। मेजबान टीम ने 37 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले एलिस्टर कुक (11), टॉम वेस्टली (3) और मार्क स्टोनमैन (19) जल्दी-जल्दी आउट हुए। लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 61 रन पर तीन विकेट था। लंच के बाद डेविड मलान (2) भी पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन


यहां से जो रूट (59) ने बेन स्टोक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को 150 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान रूट ने लगातार 12वें टेस्ट में अर्धशतक लगाया और  एबी डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रूट के करियर का 31वां अर्धशतक भी रहा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी में 98 गेंदों का सामना किया और 9 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा। हालांकि, चाय से पहले रूट (59) और जॉनी बैर्स्टो (2) के आउट होने से इंग्लैंड फिर से मुश्किल में आ गई। चाय के समय स्कोर 156/6 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : इंग्लैंड ने एक दिन में 19 विकेट लेकर जीता डे-नाईट टेस्ट


चाय के बाद बेन स्टोक्स ने मोइन अली (22) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 और टीम में लौटे क्रिस वोक्स (23) के साथ आठवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े। इस दौरान बेन स्टोक्स ने अपना छठा शतक पूरा किया। स्टोक्स ने अपनी पारी में 124 गेंदों का सामना किया और 17 चौके जमाए। हालांकि 258 के स्कोर पर ही इंग्लैंड के आखिरी तीन विकेट गिर गए और वेस्टइंडीज के लिए ये बड़ी सफलता थी। विंडीज की तरफ से शैनन गेब्रियल और कीमार रोच के चार-चार विकेट लिए। जेसन होल्डर और देवेंद्र बिशू ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही और काइरन पॉवेल सिर्फ 5 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। स्टंप्स के समय स्कोर 19/1 था और क्रेग ब्रैथवेट 13 एवं नाईट वॉचमैन देवेन्द्र बिशू 1 रन बनाकर खेल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed