फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england beat west indies by an innings in day night test

ENGvWI: इंग्लैंड ने एक दिन में 19 विकेट लेकर जीता डे-नाईट टेस्ट

Sun, 20 Aug 2017 05:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 20 Aug 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
england beat west indies by an innings in day night test
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : sportskeeda

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अपना देश में खेला गया पहला डे-नाईट टेस्ट बेहद स्पेशल बन गया है। इंग्लैंड ने बर्मिंघम में शनिवार को टेस्ट के तीसरे ही दिन वेस्टइंडीज को एक पारी और 209 रन के विशाल अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 25 अगस्त से लीड्स में शुरू होगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड के 514/8 (पारी घोषित) के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 168 रन जबकि दूसरी पारी 137 रन ही ढेर हो गई। टेस्ट के तीसरे दिन 19 विकेट गिरे और दोनों पारियां मिलाकर 5 विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (384) लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इयान बॉथम (383) का रिकॉर्ड तोड़ा और अब उनसे आगे सिर्फ जेम्स एंडरसन (492) हैं। एलिस्टेयर कुक को उनके 243 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : विराट नहीं ये बल्लेबाज तोड़ेगा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन 44/1 के स्कोर से आगे अपनी पारी बढ़ाई। लंच तक मेहमान टीम का स्कोर 145/8 हो चुका था। लंच के बाद सिर्फ 47 ओवरों में पूरी पारी 168 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड को पहली पारी में 346 रनों की विशाल बढ़त मिली और उन्होंने मेहमानों को फॉलोऑन के लिये बुलाया। वेस्टइंडीज की तरफ से सिर्फ जर्मेन ब्लैकवुड ही टिक सके और उन्होंने 76 गेंदों में 79 रनों की धुआंधार पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने तीन, स्टुअर्ट ब्रॉड एवं टोबी रोलैंड-जोन्स ने 2-2 और मोइन अली ने 1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें : कुक ने खेली 243 रन की बेहतरीन पारी, इंग्लैंड का विशाल स्कोर

चाय तक वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 76 रनों तक चार विकेट गिर चुके थे और चाय के बाद सिर्फ 45।4 ओवरों में पारी 137 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने जीत हासिल की। सबसे ज्यादा 40 रन क्रेग ब्रैथवेट ने बनाये। इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन, जेम्स एंडरसन, टोबी रोलैंड-जोन्स एवं मोइन अली ने 2-2 और बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed