{"_id":"61fa504b597a7b0cef05f097","slug":"england-decision-to-postponed-pakistan-tour-made-zero-sense-to-me-says-alex-hales","type":"story","status":"publish","title_hn":"England tour of Pakistan: इंग्लैंड के क्रिकेटर ने अपनी टीम को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला बेतुका था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
England tour of Pakistan: इंग्लैंड के क्रिकेटर ने अपनी टीम को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला बेतुका था
Wed, 02 Feb 2022 03:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 02 Feb 2022 03:05 PM IST
सार
पाकिस्तान में खेलने के अभ्यस्त हो चुके इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने पाकिस्तान का दौरा रद्द करने के इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के फैसले को बेतुका बताया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल पाकिस्तान का दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
alex hales
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में खेलने के अभ्यस्त हो चुके इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने पाकिस्तान का दौरा रद्द करने के इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के फैसले को बेतुका बताया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल पाकिस्तान का दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद युनाइटेड के लिए खेलने वाले हेल्स ने वहां की समाचार चैनल जियो टीवी से कहा, ‘‘वह दौरा रद्द करने का फैसला मेरी नजर में बेतुका था।''
विज्ञापन
हेल्स ने कहा, ‘‘कोरोना काल में पाकिस्तान टीम के इंग्लैंड आने से ईसीबी को काफी फायदा हुआ। ऐसे में उनका पाकिस्तान दौरा रद्द करना समझ से परे था। यह तो छोटा दौरा ही था।''
विज्ञापन
पीएसएल में पांचवीं बार खेल रहे हेल्स ने कहा, ‘‘मैं यहां चार-पांच बार आ चुका हूं और यहां मेरा काफी ख्याल रखा गया। लोगों की मेहमानवाजी अच्छी है और क्रिकेट का स्तर भी बढिया है। लोग क्रिकेट के दीवाने हैं और यहां खेलने में बहुत मजा आता है। मैं बिल्कुल सुरक्षित महसूस करता हूं।''
ईसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दौरे का कार्यक्रम फिर से तय किया है और अब इंग्लैंड टीम इस साल के आखिर में दो बार पाकिस्तान आएगी। पहले सितंबर में सात मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगी और फिर नवंबर-दिसंबर में तीन टेस्ट की श्रृंखला खेलने आएगी।