James Vince Attacked: इंग्लैंड के क्रिकेटर जेम्स के घर पर दो बार हुआ हमला, कार और घर के शीशे तोड़े, वीडियो
विंस ने सार्वजनिक तौर पर मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई इन हमलों के संबंध में कुछ जानता है तो उनसे साझा करे या हैम्पशायर पुलिस से संपर्क करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार हुआ विंस के घर पर हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला हमला तीन महीने पहले हुआ था जबकि दूसरा हमला ठीक एक महीने बाद हुआ। इन हमलों से उनका परिवार दहशत में आ गया। वहीं, दूसरे हमले का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर विंस के घर पर पत्थरों से हमला करते दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है।
James Vince's house is under attack.
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) July 16, 2024
Vince’s property was damaged on the two separate occasions (April 15 and May 11) forcing his family out of the house.
He is asking fans to go to Hampshire Police if they have any information. pic.twitter.com/e5f39c7dUP
विंस को मिला क्रिकेट संरक्षकों का समर्थन
इन हमलों के बाद हैम्पशायर, ईसीबी और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने भी मामले का संज्ञान लिया और जांच के लिए खुफिया फर्मों को काम पर रखा गया था, लेकिन उनकी जांच से अब तक बहुत कम जानकारी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हमले वित्तीय मकसद का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, विंस और उनकी पत्नी एमी पर कोई कर्ज नहीं है।
विंस ने की मदद की अपील
वहीं, विंस ने अब सार्वजनिक तौर पर मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई इन हमलों के संबंध में कुछ जानता है तो उनसे साझा करे या हैम्पशायर पुलिस से संपर्क करे। विंस ने कहा, "हमें स्थानीय स्तर पर और बोर्ड से भी बहुत समर्थन मिला है। हमने निजी सुरक्षा कर्मियों को भी शामिल किया है, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। हालांकि, अगर कोई और जानकारी देता है तो वह शानदार होगा, क्योंकि यह सब खत्म होना ही चाहिए।"