फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Cricket team coach crish Silverwood sacked after Ashes debacle

England Cricket: एशेज में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में बदलाव, एशले जाइल्स के बाद कोच क्रिस सिल्वरवुड की छुट्टी

Fri, 04 Feb 2022 02:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 02:19 PM IST
सार

एशेज सीरीज में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है। टीम के डायरेक्टर एशेल जाइल्स के बाद मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड की भी छुट्टी हो चुकी है। उनकी जगह जल्द ही अस्थायी कोच का नियुक्ति की जाएगी। 
 

विज्ञापन
England Cricket team coach crish Silverwood sacked after Ashes debacle
कोच क्रिस सिल्वरवुड - फोटो : ट्विटर

विस्तार

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में मूलभूत बदलाव किए जा रहे हैं। इंग्लैंड क्रिकेट के डायरेक्टर एशले जाइल्स के बाद पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को भी उनके पद से हटा दिया गया है। अब इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे के लिए अस्थायी कोच की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। हाल ही में एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 4-0 से जीती थी। सिडनी में खेला गया एक मैच ड्रॉ हुआ था। इस मैच में भी इंग्लैंड की टीम हार के बेहद करीब थी। 
विज्ञापन


ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा "क्रिस ने अपने कार्यकाल को सफल बनाने के लिए सब कुछ झोंक दिया है। वह ईमानदार व्यक्ति हैं, जिनके साथ काम करने में खिलाड़ियों और कर्मचारियों को काफी मजा आया। क्रिस के कोच रहने के दौरान इंग्लैंड की टीम वनडे और टी-20 में पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं उन्होंने टेस्ट टीम को भी कई सीरीज में जीत दिलाई, जिसमें दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका की सीरीज जीत शामिल है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में बेहद लचीलेपन और सहानुभूति के साथ इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व किया। वह ईमानदारी से धन्यवाद और आभार के हकदार हैं।" 
विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट के सीईओ ने आगे कहा कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस वेस्टइंडीज दौरे के लिए एक कार्यवाहक कोच नियुक्त करेंगे। इसके बाद टीम के लिए योग्य कोच की नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्वरवुड बोले- रूट और मॉर्गन के साथ काम करके मजा आया
सिल्वरवुड ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा "इंग्लैंड का मुख्य कोच बनना सम्मान की बात रही है। मुझे अपने खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ काम करने पर बेहद गर्व है। मैं उन सभी को कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जो उन्होंने मेरे समय के दौरान की है। साथ ही मैं उन सभी को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पिछले दो साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं, लेकिन मैंने वास्तव में टीम के साथ और रूट और मोर्गन के साथ काम करने का मजा लिया है। मैं अच्छी यादों के साथ अलविदा कह रहा हूं। अब मैं अपने परिवार के साथ घर पर कुछ समय बिताऊंगा और आगे के काम की तरफ देखूंगा।"

एशेज के प्रदर्शन पर हुई मीटिंग के बाद जाइल्स ने दिया था इस्तीफा 
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डायरेक्टर एशले जाइल्स ने एशेज में टीम के खराब प्रदर्शन की समीक्षा के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनकी जगह एंड्यू स्ट्रॉस को टीम का अंतरिम डायरेक्टर बनाया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही इस पद के लिए योग्य व्यक्ति की खोज करेगा। जाइल्स ने 2018 में स्ट्रॉस के बाद इंग्लैंड टीम के डायरेक्टर का पद संभाला था। जाइल्स के इस्तीफे के समय ही कहा गया था कि टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड की जगह पर भी चर्चा हो रही है और अब उन्हें भी हटा दिया गया है। 


टीम के कप्तान जो रूट ने एशेज सीरीज में हार के बाद टेस्ट टीम का कप्तानी बने रहने और चीजों को बेहतर करने की इच्छा जताई थी। वो अभी भी टीम के कप्तान बने हुए हैं। नया कोच आने पर रूट को भी उनके पद से हटाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed