{"_id":"5e612e7e8ebc3ec7531bcbc9","slug":"england-captain-heather-knight-calls-for-rule-change-after-t20-world-cup-wash-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इस तरह विश्व कप से बाहर होना निराशाजनक, नियमों में करो बदलाव'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'इस तरह विश्व कप से बाहर होना निराशाजनक, नियमों में करो बदलाव'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हीथर नाइट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने बारिश के कारण सेमीफाइनल से बाहर होने पर अपनी निराशा जताई है। उनका कहना है कि नियमों में बदलाव होना चाहिए।
2 of 5
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। भारत ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल में पहुंच गया जबकि अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण इंग्लैंड की टीम बाहर हो गई। टूर्नामेंट में रिजर्व डे का प्रावधान नहीं था।
3 of 5
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
टुर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही यह नियम तय किया गया था कि सेमीफाइनल मैच किसी भी कारणवश रद्द होने की स्थिति में ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले रिजर्व डे रखने का आग्रह किया था लेकिन आईसीसी ने ठुकरा दिया था। नाइट ने कहा कि नियम तो पहले से हैं लेकिन इनमें बदलाव होना चाहिए। किसी अन्य टीम को सिर्फ बारिश के कारण विश्व कप से बाहर होने का अनुभव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
Heather Knight
- फोटो : file photo
मुझे उम्मीद है कि अब नियमों में बदलाव होगा। यह निराशाजनक है। आप यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करते हैं लेकिन अब हम कुछ कर नहीं सकते। खिलाड़ियों के लिए यह अनुभव काफी कड़वा रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।