फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Captain Ben Stokes Place Six Fielder in Slip in ENG vs NZ Test

ENG vs NZ: कप्तानी में दिखा बेन स्टोक्स का जलवा, स्लिप में लगा दिए छह फील्डर, न्यूजीलैंड को 132 रन पर समेटा

Fri, 03 Jun 2022 09:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 09:11 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बेन स्टोक्स ने आक्रामक कप्तानी की। उन्होंने छह फील्डर स्लिप में तैनात कर दिए। उनके गेंदबाजों ने भी उन्हें निराश नहीं किया और कीवी टीम को 132 रन पर समेट दिया। 
 

विज्ञापन
England Captain Ben Stokes Place Six Fielder in Slip in ENG vs NZ Test
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बेन स्टोक्स की कप्तानी का जलवा देखने को मिला। जो रूट के कप्तानी छोड़ने के बाद स्टोक्स को टीम की कप्तानी सौंपी गई है और पहले मैच में ही उन्होंने आक्रामक कप्तानी का जलवा दिखाया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ स्टोक्स ने काफी आक्रामक कप्तानी की और स्लिम में छह फील्डर खड़े कर दिए। उन्होंने इस मैच में अपने अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड पर भरोसा जताया। उन्हें इसका फायदा भी मिला और इन दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। 
विज्ञापन


जेम्स एंडरसन ने चार विकेट निकाले और ब्रॉड ने एक विकेट लिया। युवा मैटी पॉट्स ने चार विकेट झटके और कप्तान स्टोक्स को एक विकेट मिला। 

स्टोक्स के भरोसे पर खरे उतरे गेंदबाज
बेन स्टोक्स ने इस मैच में अपने अनुभवी गेंदबाजों पर भरोसा जताया और एंडरसन-ब्रॉड की जोड़ी को इस मैच में खेलने का मौका दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में ये दोनों नहीं खेले थे। इसके बाद गेंदबाजी के दौरान उन्होंने स्लिप में छह फील्डर खड़े कर दिए। अपने गेंदबाजों को उनका साफ संदेश था कि वो विकेट लेने के लिए गेंदबाजी करें। अगर विपक्षी टीम रन बनाती है तो चिंता की बात नहीं है। मैच में हुआ भी ऐसा ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने खुलकर गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 132 रन पर समेट दिया। 

पहले दिन के बाद 16 रन से पीछे हैं इंग्लैंड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 132 रन बनाए। सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन कॉलिन डे ग्रांडहोम ने बनाए। टिम साउदी ने 26 और ट्रेंट बोल्ट ने 14 रन बनाए। टीम के शुरुआती चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। कप्तान विलियम्सन ने दो रन, टॉम लाथम ने एक रन और डेवोन कॉन्वे ने तीन रन का स्कोर बनाया। 

इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। एलेक्स लीस ने 25 और जैक क्राउली ने 43 रन की पारी खेली। इसके बाद अलावा जो रूट (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। फिलहाल बेन फोकस छह रन और स्टुअर्ट ब्रॉड चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 16 रन पीछे है और टीम के तीन विकेट बचे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed