{"_id":"5cd56820bdec2207315b5793","slug":"england-can-win-the-world-cup-2019-says-stuart-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: 'इंग्लैंड के पास विश्व विजेता बनने का मौका'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: 'इंग्लैंड के पास विश्व विजेता बनने का मौका'
Fri, 10 May 2019 05:31 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 10 May 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि उनकी टीम के पास 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के खिताब को जीतने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
देश के लिए 121 एकदिवसीय मैच खेलने वाले इस गेंदबाज का मानना है कि जेसन रॉय, जानी बेयरस्टा, जो रूट, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोईन अली जैसे खिलड़ियों के कारण सीमित ओवर के प्रारूप में यह अब तक की इंग्लैंड की सबसे मजबूत टीम है।
विज्ञापन
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘पुरूष टीम के लिए 50 ओवर के विश्व कप में जीत दर्ज करने का यह सर्वश्रेष्ठ मौका होगा।’
उन्होंने कहा, ‘इस टीम में जिस स्तर के खिलाड़ी है वैसे मैंने किसी भी इंग्लैंड की टीम में नहीं देखे। खासकर बल्लेबाजी में, शीर्ष के सात बल्लेबाज।’
इंग्लैंड की टीम अब तक एकदिवसीय विश्व कप के खिताब को जीतने में नाकाम रही है। आईसीसी ट्रॉफी के नाम पर टीम के पास सिर्फ टी20 विश्व कप (2010) का खिताब है।
विज्ञापन