फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beats West Indies in first T20 Jos Buttler hits highest T20I score at home match report and score

ENG vs WI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 में 21 रनों से हराया, बटलर की बल्लेबाजी के बाद डॉसन भी चमके

Sat, 07 Jun 2025 09:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Jun 2025 09:40 AM IST
सार

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
England beats West Indies in first T20 Jos Buttler hits highest T20I score at home match report and score
जोस बटलर - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड ने जोस बटलर की शानदार बल्लेबाजी के बाद लियाम डॉसन की गेंदबाजी की मदद से वेस्टइंडीज को पहले टी20 मुकाबले में 21 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर ने 59 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन

नियमित अंतराल पर विंडीज ने गंवाए विकेट 
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज एविन लुइस ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी जिस कारण वेस्टइंडीज को हार मिली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर डॉसन भी चमक बिखेरने में सफल रहे और उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरी ब्रूक की कप्तानी में वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद इंग्लैंड ने खेल के छोटे प्रारूप में भी लय बरकरार रखी। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही बेन डकेट का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बटलर ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला। बटलर ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छठा ओवर डालने आए अल्जारी जोसेफ की पहली चार गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगाया। 
विज्ञापन

बटलर ने बनाया घर में टी20 का अपना सर्वोच्च स्कोर 
बटलर लगातार बड़े शॉट्स लगाते रहे, लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके। जोसेफ ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। बटलर ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। बटलर की पारी की मदद से ही इंग्लैंड की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। बटलर ने इसके साथ ही घर में टी20 का अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला रविवार को ब्रिसटॉल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed