{"_id":"5ccffa46bdec220771034a3f","slug":"england-beat-pakistan-by-7-wickets-in-1st-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड ने भरी हुंकार, पहले टी-20 में पाक को 7 विकेट से चटाई धूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड ने भरी हुंकार, पहले टी-20 में पाक को 7 विकेट से चटाई धूल
Mon, 06 May 2019 02:41 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 06 May 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
england cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान इयोन मोर्गन (57) और जो रूट (47) की शानदार बल्लेबाज के दम पर रविवार को इंग्लैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटा दी। इस तरह विश्व कप 2019 से पहले इंग्लैंड ने जीत की हुंकार भर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन
मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड ने सात विकेट और चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई और अपनी टीम को जिता कर ही पवेलियन लौटे। साथ ही जो रूच ने 47 रन की मददगार पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाक की खराब शुरूआत हुई और दूसरे ही ओवर में फखर जमां कॉम कुरैन की गेंद पर कप्तान मोर्गन के हाथों लपक लिए गए। फखर छह गेंदों पर केवल 7 रन बना सके। इसके बाद पांचवे ओवर में इमाम उल हक (7) के आउट होने से पाकिस्तान को एक और झटका लग गया।
विज्ञापन
इसके बाद हैरिस सुहैल (50) और बाबर आजम (65) ने पाकिस्तान की टीम को संभाला। दोनों के बीच 103 रनों की शानदार साझेदारी की और टीम का स्कोर 16वें ओवर में 134 कर दिया। यहां पर सुहैल अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ज्योफ्रा आर्चर का शिकार बने। अंतिम ओवरों में इमान वसीम (18) और फहीम अशरफ (17) की पारियों की मदद से पाकिस्तान 20 ओवर में 173 रन बना सका। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने दो और टॉम कुरैन के साथ क्रिस जोर्डन ने एक-एक विकेट लिया।
इंग्लैंड को 174 रनों के लक्ष्य के लिए तेज शुरूआत की जरूरत थी। बेन डकेट और जेम्स विंसे ने इंग्लैंड को तेज शुरूआत तो दिलाई, लेकिन डकेट तीसरे ही ओवर में शाहीन अफरीदी का शिकार हो गए। इसके बाद जो रूट के साथ विंसे ने 9 ओवर तक टीम को तेजी से 66 रन के स्कोर पर पहुंचाया। विंसे 27 गेंदों में 36 रन बनाकर इमाद वसीम की गेंद पर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने यहां से मोर्चा संभाला और जो रूट के साथ टीम को 13वें ओवर में ही 100 रन के पार कर दिया। ज रूट 16वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी करने से पहले ही 42 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी जगह आए जो डिनले (20) ने रनों की रफ्तार धीमी पड़ने नहीं दी और मोर्गन की शानदार हाफ सेंचुरी के बाद मैच चार गेंद शेष रहते इंग्लैंड के नाम हो गया।
इस मैच के बाद अब पाकिस्तान इंग्लैंड में पांच वनडे मैचों की द्वपक्षीय सीरीज और खेलगा। यह सीरीज 19 मई को खत्म होगी जिसके बाद विश्व कप के अभ्यास मैच शुरू हो जाएंगे। विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 मई को होगा।