{"_id":"5f551286069c9304b275e50a","slug":"england-beat-australia-by-6-wickets-to-take-unassailable-2-0-lead-in-three-match-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvAUS: इंग्लैंड को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त, अब T-20 में नंबर-1 हो जाएंगे अंग्रेज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvAUS: इंग्लैंड को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त, अब T-20 में नंबर-1 हो जाएंगे अंग्रेज
Sun, 06 Sep 2020 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
जोस बटलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोस बटलर (77*) और डेविड मलान (42) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम टी-20 में नंबर एक हो जाएगी। बता दें कि पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दो रनों से हराया था।
विज्ञापन
साउथहैंपटन में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एलेक्स कैरी भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए और वह महज दो रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह 100 रन के भीतर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। कंगारू टीम की तरफ से कप्तान आरोन फिंच ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन 19 रन के स्कोर पर जॉनी वेयरस्टो (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाज करने आए डेविड मलान ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के शानदार साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।
13.2 ओवर्स में मलान आउट हो गए। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। बटलर के साथ मोईन अली 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्टन एगर ने दो विकेट झटके। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा व अंतिम टी-20 मैच आठ सितंबर को खेला जाएगा।