{"_id":"6311dd169ce2ef6c7842d061","slug":"england-announces-squad-for-t20-world-cup-and-pakistan-tour-jason-roy-out-chris-woakes-and-mark-wood-return","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान, जेसन रॉय बाहर, मार्क वुड और वोक्स की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान, जेसन रॉय बाहर, मार्क वुड और वोक्स की वापसी
Fri, 02 Sep 2022 04:08 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 02 Sep 2022 04:08 PM IST
सार
इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच 22 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में खेलेगा। जोस बटलर की टीम 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से जबकि एक नवंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। वर्ल्ड कप का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप और पाकिस्तान दौरे के लिए के लिए टी20 टीम का एलान किया। जोस बटलर टीम की अगुवाई करेंगे। वहीं, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को बाहर कर दिया गया है। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और मार्क वुड अपनी-अपनी चोटों से उबर चुके हैं और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ सितंबर में पाकिस्तान के दौरे के लिए टी20 टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
क्रिस वोक्स और मार्क वुड पिछली बार मार्च में वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे के दौरान इंग्लैंड के लिए खेले थे। इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच 22 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में खेलेगा। जोस बटलर की टीम 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से जबकि एक नवंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। वर्ल्ड कप का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसन रॉय का हालिया फॉर्म बहुत खराब रहा है। उन्होंने छह टी20 मैचों में 12.66 की औसत से 78 रन बनाए। इसके अलावा 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में ओवल इनविसिवल के लिए चार पारियों में तीन बार शून्य पर आउट हुए। चार टी20 और आठ वनडे खेलने वाले फिल साल्ट को चुना गया गया है। 2019 से अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले एलेक्स हेल्स को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
रिजर्व खिलाड़ी: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।

पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम:
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली (उप-कप्तान), हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, बेन डकेट, लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टॉम हेल्म, विल जैक, डेविड मालन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, ल्यूक वुड, मार्क वुड।