Chamari Athapaththu: श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू चोटिल, स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाया गया बाहर; Video
यह घटना श्रीलंका की पारी के छठे ओवर की है। रन लेते समय अटापट्टू को पैर में तकलीफ महसूस हुई और वह लंगड़ाते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचीं। कुछ ही क्षणों बाद वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गईं। टीम की फिजियो ने तुरंत मैदान पर पहुंचकर उनका इलाज शुरू किया, लेकिन अटापट्टू दर्द के कारण खुद से खड़ी नहीं हो सकीं।
विस्तार
यह घटना श्रीलंका की पारी के छठे ओवर की है। रन लेते समय अटापट्टू को पैर में तकलीफ महसूस हुई और वह लंगड़ाते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचीं। कुछ ही क्षणों बाद वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गईं। टीम की फिजियो ने तुरंत मैदान पर पहुंचकर उनका इलाज शुरू किया, लेकिन अटापट्टू दर्द के कारण खुद से खड़ी नहीं हो सकीं। अंततः उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया, जिससे श्रीलंकाई फैंस में चिंता का माहौल बन गया।
Chamari Athapaththu 🤕 pic.twitter.com/RxEHpir1cg
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) October 11, 2025
Chamari Athapaththu is in serious pain as the stretcher comes on the field. 💔
— Female Cricket (@imfemalecricket) October 11, 2025
She's retired hurt, Vishmi Gunaratne joins in.#CricketTwitter #CWC25 pic.twitter.com/GFYPD0aUzo
महिला विश्व कप का 12वां मुकाबला शनिवार को इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 253 रन बनाए। उनके लिए कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने सर्वाधिक 117 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में सिर्फ 164 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए सोफी एकलेस्टोन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि नैट सिवर ब्रंट और चार्ली डीन ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। वहीं, लिंसी स्मिथ और एलिस कैप्सी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
इंग्लैंड ने इस जीत के साथ महिला विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। तीन मैच जीतकर टीम छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गई। उसके खाते में पांच अंक हैं और नेट रन रेट 1.960 है। भारत तीसरे पायदान पर है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने तीन में से दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर लिए हैं। उनका नेट रन रेट 0.959 हो गया है।