फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG W vs BAN W World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

ENG W vs BAN W: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए इंग्लैंड को बहाना पड़ा पसीना, हीदर नाइट ने खेली अर्धशतकीय पारी

Tue, 07 Oct 2025 09:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 09:50 PM IST
सार

सोफी एक्सेलेटन की अगुआई में इंग्लैंड के स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 49.4 ओवर 178 रन पर आउट कर दिया। फिर इंग्लैंड ने हीदर के नाबाद अर्धशतक की मदद से 46.1 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
ENG W vs BAN W World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
हीदर नाइट - फोटो : ANI

विस्तार

अनुभवी बल्लेबाज हीदर नाइट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने महिला विश्व कप के मुकाबले में बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। सोफी एक्सेलेटन की अगुआई में इंग्लैंड के स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 49.4 ओवर 178 रन पर आउट कर दिया। इंग्लैंड ने हीदर के नाबाद अर्धशतक की मदद से 46.1 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos

अंत तक टिकी रहीं हीदर
बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा। इंग्लैंड ने पांच विकेट 78 रन पर ही गंवा दिए थे और टीम मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी। लेकिन दूसरे छोर पर हीदर टिकी रहीं और उन्होंने अर्धशतक लगाया। हीदर ने अंत तक हार नहीं मानी और टीम को जीत दिलाने में सफल रहीं। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीदर ने 111 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 79 रन बनाए। वहीं, कप्तान नेट सिवर ब्रंट ने 32 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से फाहिमा खान ने तीन विकेट झटके, जबकि मारुफा अख्तर ने दो और शानजिदा अख्तर मेघला को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सेलेटन की अगुआई में स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन
इससे पहले, बांग्लादेश के लिए शोभना मोस्तारी ने 108 गेंद में 60 और राबिया खान ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को हराने वाली बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी रही और लॉरेन बेल के ओवर में शरमीन अख्तर ने 14 रन बनाए। बाएं हाथ की स्पिनर लिंसे स्मिथ ने हालांकि शरमीन और रूबिया हैदर को खुलकर खेलने नहीं दिया। स्मिथ ने एक छोर से अच्छी गेंदबाजी जारी रखी। बेल ने तीसरे ओवर में हैदर को आउट करके बांग्लादेश को पहला झटका दिया। हैदर ने हवा में शॉट खेल दिया और सोफिया डंकली ने शानदार कैच लपका।  
विज्ञापन

इंग्लैंड की कप्तान ब्रंट ने भी बेल के महंगे साबित होने के बावजूद उन पर भरोसा बनाए रखा। शरमीन ने उन्हें तीन चौके जड़कर दबाव बनाने की कोशिश की थी। कप्तान निगार सुल्ताना भी खराब शॉट खेलकर स्मिथ की गेंद पर चार्ली डीन को शॉर्ट कवर में कैच थमा बैठी। सुल्ताना खाता खोलने में नाकाम रहीं और अच्छी शुरुआत के बावजूद बांग्लादेशी टीम दबाव में आ गई। उसने पांच गेंद के भीतर दो विकेट गंवा दिए। शोभना ने अख्तर के साथ 34 रन की साझेदारी की। अख्तर को एक्सेलेटन ने विकेट के पीछे लपकवाया। इंग्लैंड के लिए एक्सेलेटन ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए। इंग्लैंड के गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर चार्लोट डीन ने 10 ओवर में 28 रन देकर दो और एलिस कैपसी ने आठ ओवर में 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड के सामने भले ही बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी, लेकिन उसके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन हीदर ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed