फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG W vs BAN W: World Cup England vs Bangladesh Women Captain and Vice-Captain Players List

ENG W vs BAN W: बांग्लादेश के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी इंग्लैंड, लय बरकरार रखने की होगी चुनौती

Mon, 06 Oct 2025 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 05:04 PM IST
सार

 बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को हराया था, जबकि इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। इंग्लैंड के सामने पिछले मैच का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
ENG W vs BAN W: World Cup England vs Bangladesh Women Captain and Vice-Captain Players List
नेट स्किवर ब्रंट - फोटो : ICC

विस्तार

पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराने वाली इंग्लैंड की टीम महिला वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। बांग्लादेश और इंग्लैंड ने अपने पहले मैच जीते हैं और दोनों की ही नजरें लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया था, जबकि इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। इंग्लैंड के सामने पिछले मैच का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती होगी। 
विज्ञापन

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 69 रन पर किया था ढेर
इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 69 रन पर ढेर करने के बाद 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि अगर स्तर और उपलब्ध विकल्पों पर गौर करें तो इंग्लैंड अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे है। टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स, हीथर नाइट, नैट स्किवर-ब्रंट, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन बेल और सोफिया डंकले जैसी क्षमतावान खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। ये वैश्विक स्तर पर महिला क्रिकेट में बहुत बड़े नाम हैं और विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा की चुनौतियों से परिचित हैं। 

दूसरी ओर कप्तान और विकेटकीपर दोनों की भूमिका निभाने वाली निगार सुल्ताना, रुबिया हैदर, निशिता अख्तर निशी और सुमैया अख्तर जैसी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की उम्मीदों का भार संभाल रही हैं। लेकिन बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड की टीम जितनी अनुभवी या मजबूत नहीं है जिसकी नजरें अपने पांचवें वनडे विश्व खिताब पर टिकी हैं। इंग्लैंड ने पिछली बार 2017 में इस टूर्नामेंट को जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड परिस्थिति से परिचित
चार दिन पहले इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराने और अपने पहले मैच से पूर्व यहां कुछ समय तक अभ्यास करने के बाद पारंपरिक रूप से मजबूत इंग्लैंड यहां की परिस्थितियों से परिचित हो गया है। हालांकि इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के मैच में इंग्लैंड की गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 150 से कम रन बने लेकिन गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है और यहां अक्सर बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। जहां तक बल्लेबाजों और ऑलराउंडर का सवाल है तो इंग्लैंड का पलड़ा भारी है और बांग्लादेश के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड: नेट स्किवर ब्रंट (कप्तान), एम आर्लोट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्से स्मिथ, डैनी वॉट-हॉज।
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशी और सुमैया अख्तर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed