फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs WI 1st Test Highlights: England Defeated West Indies, James Anderson Farewell Match Result

ENG vs WI: इंग्लैंड ने जीत के साथ दी जेम्स एंडरसन को विदाई, वेस्टइंडीज को पारी और 114 रन से हराया

Fri, 12 Jul 2024 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 12 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

ENG vs WI Test Highlights :इंग्लैंड ने महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन को जीत के साथ विदाई दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने उन्हें पारी और 114 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई।

विज्ञापन
ENG vs WI 1st Test Highlights: England Defeated West Indies, James Anderson Farewell Match Result
जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड ने महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन को जीत के साथ विदाई दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने उन्हें पारी और 114 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। एंडरसन ने अपने करियर का 188वां मैच खेला। इंग्लैंड ने तीसरे दिन ही वेस्टइंडीज को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विदाई टेस्ट मैच में एंडरसन ने कुल चार विकेट झटके। पहली पारी में उन्हें एक विकेट मिला जबकि दूसरी पारी में दिग्गज ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


136 रन पर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज की टीम
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 79 रन बनाए थे और वह अभी इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रहा था। स्टंप्स के समय जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद शमार जोसेफ ने तीन, जेडन सील्स ने आठ और गुडाकेश मोटी ने 31(नाबाद) रन बनाए। 136 रन पर पूरी टीम दूसरी पारी में ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई
दूसरी पारी में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत एकदम अच्छी नहीं रही और उसने 37 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी संभल नहीं सकी और उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने छह विकेट गंवा दिए। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि अब तक सिर्फ एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। अथानाजे 22 रन और होल्डर 20 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए फिलहाल एंडरसन, गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने हासिल की बड़ी बढ़त
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड की पहली पारी 371 रन पर ऑलआउट की। हालांकि, मेजबान टीम वेस्टइंडीज पर 250 रनों की बढ़त लेने में सफल रही। इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया और जो रूट तथा हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। रूट 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रूक 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में क्रिस वोक्स ने 70 रनों की पारी खेली जिससे इंग्लैंड की टीम बड़ी बढ़त लेने में सफल रही। 

एंडरसन के नाम जुड़ी खास उपलब्धि
टेस्ट क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन के नाम इस प्रारूप में एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है। एंडरसन टेस्ट प्रारूप में 40000 गेंद फेंकने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद डालने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 44039 गेंद फेंकी थी। इसके बाद भारत के अनिल कुंबले हैं जिन्होंने 40850 गेंद, जबकि शेन वॉर्न ने 40705 गेंद फेंकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed