फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs WI 1st test day 1 jonny Bairstow century helps England posting 268 for six wickets

ENG vs WI Test: बेयरस्टो के शतक से संभला इंग्लैंड, पहले दिन छह विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए

Wed, 09 Mar 2022 10:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 10:40 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी थी, लेकिन जॉनी बेयरस्टो ने शतक लगाकर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 268 रन है। 
 

विज्ञापन
ENG vs WI 1st test day 1 jonny Bairstow century helps England posting 268 for six wickets
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एंटीगुआ में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए हैं। खराब शुरुआत के बाद जॉनी बेयरस्टो ने अपनी टीम को मुश्किल से उबारा। उन्होंने बेहतरीन शतक लगाकर इंग्लैंड का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। विंडीज के लिए रोच, होल्डर और सेल्स दो-दो विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन


बेयरस्टो के अलावा इंग्लैंड के स्टोक्स और बेन फोकस ने उपयोगी पारियां खेलकर अपनी टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा दिया है। 

इंग्लैंड का शीर्ष क्रम फ्लॉप
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और एक बार फिर टीम का टॉप ऑर्डर फेल रहा। ओपनर एलेक्स लीस सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस समय टीम का स्कोर 12 रन था। 48 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान जो रूट भी सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेयरस्टो ने स्टोक्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। स्टोक्स 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद बेन फोकस ने बेयरस्टो के साथ मिलकर 99 जोड़े और टीम को मुश्किल से निकाला। 42 रन बनाने के बाद फोकस भी आउट हो गए। 
विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने के इंग्लैंड ने छह विकेट पर 268 रन बनाए लिए हैं। बेयरस्टो 109 और क्रिस वोक्स 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, जायडन सेल्स और जेसन होल्डर दो-दो विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


300 के पार जाना चाहेगा इंग्लैंड
मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 300 से ज्यादा का स्कोर बनाना चाहेगी। बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स लंबी पारियां खेलने में सक्षम हैं और ये दोनों बल्लेबाज पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं वेस्टइंडीज जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी समेटना चाहेगी। इससे पहले एशेज सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत ही निराशा जनक रहा था। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed