{"_id":"62fe9c443609014b1a6005b1","slug":"eng-vs-sa-test-match-day-2-scorecard-and-other-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs SA: रबादा ने लिए पांच विकेट, इंग्लैंड पहली पारी में 165 पर सिमटा, दक्षिण अफ्रीका के पास 124 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs SA: रबादा ने लिए पांच विकेट, इंग्लैंड पहली पारी में 165 पर सिमटा, दक्षिण अफ्रीका के पास 124 रन की बढ़त
Fri, 19 Aug 2022 01:38 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:38 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 289 रन बना लिए हैं और 124 रन की बढ़त ले ली है। फिलहाल मार्को येन्सन 41 और कगिसो रबादा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
केशव महाराज और मार्को जेन्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा (5/52) की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 165 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 289 रन बना लिए हैं और 124 रन की बढ़त ले ली है। फिलहाल मार्को येन्सन 41 और कगिसो रबादा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 73 रन इर्वी ने बनाए।
वर्षा बाधित पहले दिन 6 विकेट पर 116 रन से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम को दूसरे दिन मेहमान टीम के गेंदबाजों ने बांधकर रखा। रबादा ने पूरी लय और गति से गेंदबाजी की। ओली पोप ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। वह पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 12 रन की जोड़ पाए। स्टुअर्ट ब्रॉड (15) को प्वाइंट पर एल्गर ने लपका और जैक लीच (15) को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन (2/30) ने बोल्ड किया। रबादा को पांचवां विकेट जेम्स एंडरसन (0) के रूप में मिला। नोर्त्जे ने 63 रन देकर तीन विकेट लिए। बीस रन बनाने वाले कप्तान बेन स्टोक्स इंग्लैंड के दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। मेजबान टीम के केवल चार बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंचे।