फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs SA Test 2022 Stuart Broad Becomes 8th Bowler Who Takes More Than 800 Wickets in International Cricket

Stuart Broad Record: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रॉड का कमाल, ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बने

Fri, 26 Aug 2022 01:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 01:43 PM IST
सार

स्टुअर्ट ब्रॉड दुनिया के आठवें गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 800 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के लिए यह कारनामा उनसे पहले जेम्स एंडरसन ने किया था। एंडरसन अब तक 945 विकेट ले चुके हैं। 
 

विज्ञापन
ENG vs SA Test 2022 Stuart Broad Becomes 8th Bowler Who Takes More Than 800 Wickets in International Cricket
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी लंबे समय से साथ खेल रही है। इन दोनों ने साथ मिलकर कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं। सीमित ओवर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दोनों टेस्ट क्रिकेट में अपने देश के लिए कमाल कर रहे हैं और लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। कुछ समय पहले ही जेम्स एंडरसन दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट हासिल किए थे। अब स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 800 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी इस जोड़ी ने कमाल किया। पहले जेम्स एंडरसन ने सलामी जोड़ी तोड़ी फिर ब्रॉड ने दूसरे ओपनर और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को भी आउट कर दिया। मैनचेस्टर में हालातों का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 151 रन पर समेट दिया। एंडरसन और ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट निकाले। कप्तान स्टोक्स को दो, रॉबिंसन और जैक लीच को एक-एक विकेट मिला। इस दौरान ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 800 विकेट भी पूरे कर लिए। 
विज्ञापन

एंडरसन के बाद 800 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज
स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 800 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी। एंडरसन अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 948 विकेट ले चुके हैं। ब्रॉड इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 800 विकेट लिए हैं। वे यह कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज हैं और पांचवें तेज गेंदबाज हैं। ब्रॉड ने टेस्ट में 558 विकेट वनडे में 178 विकेट और टी20 में 65 विकेट लिए हैं। हालांकि, अब ब्रॉड भी वनडे और टी20 नहीं खेलते हैं। उनका पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर है। आने वाले समय में ब्रॉड भी टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने का कारनामा कर सकते हैं। 

एलगर, पीटरसन और वेरने को बनाया शिकार
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मैच में 11 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया। ब्रॉड ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को 12 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद कीगन पीटरसन को 21 रन पर आउट किया। विकेटकीपर वेरेने को 21 रन के स्कोर पर ही आउट करके ब्रॉड ने अपना तीसरा शिकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed