{"_id":"5f22dfbd8ebc3e637d41c240","slug":"eng-vs-pak-mohammad-amir-joins-squad-after-testing-negative-for-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान टीम के लिए खुशखबरी, कोरोना निगेटिव पाए गए मोहम्मद आमिर इंग्लैंड में टीम से जुड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान टीम के लिए खुशखबरी, कोरोना निगेटिव पाए गए मोहम्मद आमिर इंग्लैंड में टीम से जुड़े
Thu, 30 Jul 2020 08:27 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 30 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर
ब्रिटेन में आने पर लगातार दो कोरोना वायरस परीक्षण में निगेटिव पाए जाने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर यहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को पुष्टि की कि आमिर अनिवार्य समय पृथकवास में बिताने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। पृथकवास के दौरान वह दो बार कोरोना वायरस निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन
पीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा, ‘आमिर 24 जुलाई को लाहौर से इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ था और ब्रिटेन की सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार पांच दिन तक पृथकवास में रहा और इस दौरान वह दो बार परीक्षण में निगेटिव पाया गया।’
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके आमिर इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला में खेलेंगे जो 28 अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेली जाएगी। पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत मैनचेस्टर में पांच अगस्त से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ होगी।
विज्ञापन
पीसीबी ने साथ ही पुष्टि की है कि पहले पॉजिटिव पाए गए तेज गेंदबाज हारिस राऊफ अब निगेटिव पाए गए हैं और उनके जल्द ही इंग्लैंड में बाकी टीम से जुड़ने की उम्मीद है। क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘तेज गेंदबाज हारिस राऊफ दूसरे कोविड-19 परीक्षण में भी निगेटिव आया है और इंग्लैंड में टीम से जुड़ने का पात्र है। नियमों के अनुसार सोमवार और बुधवार को उसका परीक्षण किया गया।’
उन्होंने कहा, ‘उसके इस सप्ताहांत रवाना होने की उम्मीद है। समय आने पर उसकी यात्रा की योजना साझा की जाएगी।’