फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ: England vs New Zealand Lord's Test Day 1 highlights Match Scorecard Updates

ENG vs NZ: लॉर्ड्स टेस्ट में टूटा गेंदबाजों का कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट; हैरी ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक

Fri, 05 Jun 2026 10:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Jun 2026 10:09 AM IST
सार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन गेंदबाज कहर बनकर टूट पड़े। पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे जिससे इस मैच में गेंदबाजों का दम देखने को मिला।

विज्ञापन
ENG vs NZ: England vs New Zealand Lord's Test Day 1 highlights Match Scorecard Updates
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC

विस्तार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। लॉर्ड्स के मैदान पर पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर सिमटी। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी पहली पारी में अपने छह विकेट सिर्फ 61 के स्कोर पर गंवा दिए हैं। कीवी टीम फिलहाल मेजबान से 79 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय ग्लेन फिलिप्स 31 और नाथन स्मिथ छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन

रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड को दिए झटके 
इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान टॉम लाथम सिर्फ तीन रन ही बना सके। वहीं, डेवोन कॉनवे को ओली रॉबिन्सन ने महज एक रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। केन विलियमसन खाता खोले बिना आउट हुए, तो रचिन रवींद्र को भी रॉबिन्सन ने शून्य पर पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल 12 रन ही बना सके, जबकि टॉम ब्लंडेल 21 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ चार रन ही बना सके। रॉबिन्सन ने महज 10 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, गस एटकिंसन और जोश टंग ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रूक को नहीं मिला अन्य बल्लेबाजों का साथ 
इससे पहले, इंग्लैंड के बल्लेबाज भी अपने घरेलू मैदान पर संघर्ष करते नजर आए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेन डकेट 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एमिलियो गे आठ रन ही बना सके। जैकब बेथेल सिर्फ छह रन बनाकर विलियम ओ'रूर्के का शिकार बने। जो रूट सिर्फ एक रन ही बना सके। हालांकि, हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 10 चौके की मदद से 56 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जैमीसन ने झटके पांच विकेट
कप्तान बेन स्टोक्स 12 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, गस एटकिंसन (4) और रॉबिन्सन (1) रन बना सके। जोश टंग 10 रन बनाकर नाबाद रहे, तो शोएब बशीर ने 14 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में काइल जैमीसन ने 62 रन देकर पांच विकेट निकाले। वहीं, नाथन स्मिथ ने तीन और ओ'रूर्के ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed