फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: Virat Kohli says Basically down to scoreboard pressure,opposition puts up such a big score

ENG vs IND: भारत की करारी हार पर विराट का बड़ा बयान, बोले- इस चीज का था दबाव

Sat, 28 Aug 2021 07:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 28 Aug 2021 07:22 PM IST
सार

लीड्स के हेंडिग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पारी और 76 रनों से शिकस्त दी। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
ENG vs IND: Virat Kohli says Basically down to scoreboard pressure,opposition puts up such a big score
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @WisdenCricket

विस्तार

लीड्स के हेंडिग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पारी और 76 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी महज 78 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 354 रन की बढ़त मिली। वहीं, भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। पूरी टीम 278 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन ने 65 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। बता दें कि भारतीय टीम की यह इस साल की सबसे बड़ी हार है। इस मैच से पहले इंग्लैंड ने इसी साल फरवरी में चेन्नई में भारत को 227 रन से हराया था। वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था। लीड्स में मिली करारी हार के बाद भारतीय कप्तान ने क्या कहा?

विज्ञापन

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, 'स्कोरबोर्ड का दबाव था। पहली पारी में जब टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई तब ही मैच हाथ से निकल गया था। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 432 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं, खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में हमने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हमें कुछ गलतियां करने पर मजबूर किया। सच कहूं तो मेजबान टीम जीत की हकदार थी।'

वहीं, विराट ने टॉस को लेकर कहा, 'ऐसा नहीं है, पिच पहले बल्लेबाजी करने के लिहाज से अच्छी थी। वहीं, जब इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसी पिच पर बल्लेबाजी की तो उन्होंने अच्छे रन बनाए। मगर हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं हुई। ऐसा नहीं है कि हमारे पास बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। टॉप ऑर्डर से रन बनने के बाद मिडिल ऑर्डर को थोड़ा सेटअप मिलता है। वहीं, विराट ने आगे कहा कि हर बार निचले ऑर्डर के खिलाड़ी अच्छा नहीं कर सकते। हमने पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।'

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम महज 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी लेकिन फिर टीम ने वापसी की और सीरीज भी जीती। वहीं, ओवल में टीम चयन को लेकर पूछे जाने पर विराट ने कहा कि पिच पर निर्भर करता है, सतह का आकलन, कितनी नमी है, उसी के आधार पर हम इस पर फैसला करेंगे। कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें सुधारने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed