{"_id":"6135af848ebc3eb6f9738794","slug":"eng-vs-ind-indian-batting-coach-vikram-rathour-defended-ajinkya-rahane-says-his-form-is-not-a-concern","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: रहाणे लगातार हो रहे फेल, फॉर्म बना चिंता का सबब, बल्लेबाजी कोच ने यूं किया बचाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: रहाणे लगातार हो रहे फेल, फॉर्म बना चिंता का सबब, बल्लेबाजी कोच ने यूं किया बचाव
Mon, 06 Sep 2021 11:34 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:34 AM IST
सार
अजिंक्य रहाणे की फॉर्म लगातार टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। हालांकि टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर रहाणे की फॉर्म को लेकर अधिक चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने प्रदर्शन से लगातार निराश कर रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रहाणे इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स की एक अर्धशतकीय पारी को छोड़कर अभी तक कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट में भी उनका बल्ला खामोश रहा। पहली पारी में 14 रन बनाने वाले रहाणे दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आंकड़ें भी अब रहाणे की कमजोर फॉर्म को बयां कर रहे हैं। रहाणे ने पिछली 15 पारियों में 19 की औसत से सिर्फ 285 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
रहाणे की फॉर्म ही है शायद जिसकी वजह से चौथे टेस्ट में उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर उन्हें नीचे यानी छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया और रविंद्र जडेजा को उनके ऊपर भेजा गया। हालांकि टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर रहाणे की फॉर्म को लेकर अधिक चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
रहाणे मुश्किल दौर से गुजर रहे
चौथे दिन के खेल के बाद राठौर से जब प्रेस कांफ्रेंस में रहाणे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उनका बचाव करते हुए कहा, 'अभी वह समय नहीं आया है जब इसपर बात की जाए। वह फिलहाल एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।'
विज्ञापन
खिलाड़ी का हौसला बढ़ाना जरूरी
रहाणे की कमजोर बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया को मध्यक्रम में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। लेकिन इसपर राठौर ने कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है। जब आप लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तब ऐसा समय आता है जब आप रन नहीं बना पाते। यही वह समय होता है जब टीम को अपने खिलाड़ी का स्पोर्ट कर उसका हौसला बढ़ाना होता है।'
रहाणे से वापसी की उम्मीद
राठौर ने पुजारा का उदाहरण देकर समझाया कि हमने उन्हें अधिक मौके दिए और उन्होंने वापसी करते हुए दो महत्वपूर्ण पारियां खेली। ऐसे में रहाणे के मामले में भी हमें उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे और एक अहम पारी खेलेंगे।