ENG vs IND: अश्विन की फिर अनदेखी, विराट ने बाहर रखने पर दी अजीबोगरीब दलील, वॉन ने जताई हैरानी
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच लंदन के दी ओवल मैदान में शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने इस मैच में दो बड़े बदलाव किए लेकिन एक बार फिर से अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच लंदन के दी ओवल मैदान में शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने इस मैच में दो बड़े बदलाव किए लेकिन एक बार फिर से अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं दिया। अश्विन को इंग्लैंड दौरे पर लगातार चौथे मैच में प्लेइंग XI से बाहर रखा गया है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि स्पिन की मददगार ओवल की पिच को देखते हुए अश्विन को इस मैच में मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टेस्ट क्रिकेट में 413 विकेट और पांच शतक लगाने वाले अश्विन की अनदेखी पर हर कोई हैरान है।
दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी हैरानी जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अश्विन का चयन न करना ब्रिटेन में 4 टेस्ट में सबसे बड़ा गैर चयन होना चाहिए !!! 413 टेस्ट विकेट और 5 टेस्ट शतक!!! पागलपन।'
The non selection of @ashwinravi99 has to be greatest NON selection we have ever witnessed across 4 Tests in the UK !!! 413 Test wickets & 5 Test 100s !!!! #ENGvIND Madness …
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) September 2, 2021
भारतीय कप्तान कोहली ने गुरुवार को टॉस के बाद प्लेइंग XI की जानकारी दी तो पांच गेंदबाजों के चयन में अश्विन का नाम नदारद रहा। इसपर जब विराट से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि यह मैच के हिसाब से सही कदम है क्योंकि हमारे तेज गेंदबाज ओवर दी विकेट से गेंदबाजी करते हैं, ऐसे में जडेजा को इससे फायदा मिलेगा। मुझे लगता है कि परिस्थिति के मुताबिक ये परफेक्ट टीम है और जडेजा के रहने से हमें बल्लेबाजी में भी मजबूती मिलती है।
बता दें कि भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से अधिक परेशान है लेकिन इस मैच में भी विराट और टीम प्रबंधन ने अपने बल्लेबाजों पर भरोसा जताया। हालांकि एक बार फिर से सभी ने निराश किया और 100 रन के अंदर ही टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए।