{"_id":"61262ef18ebc3e79a27a7379","slug":"eng-vs-ind-3rd-test-england-pacer-james-anderson-dismissed-virat-kohli-for-most-number-of-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: विराट कोहली के लिए एंडरसन बने काल, रिकॉर्ड सातवीं बार किया शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: विराट कोहली के लिए एंडरसन बने काल, रिकॉर्ड सातवीं बार किया शिकार
Wed, 25 Aug 2021 05:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:22 PM IST
सार
इंग्लैंड के स्टार पेसर जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने के ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। भारत ने महज 21 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुए। कोहली सिर्फ सात रन ही बना पाए और एंडरसन का शिकार हुए।
विज्ञापन
इंग्लैंड के स्टार पेसर जेम्स एंडरसन ने उन्हें बटलर के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। इसके साथ ही एंडरसन ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने के ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन के रिकॉर्ड की बराबरी की। लायन ने 33 पारियों में तो एंडरसन ने 41 पारियों में यह कारनामा किया था। इस सीरीज में यह दूसरी बार है जब एंडरसन ने कोहली को पवेलियन भेजा है।
विज्ञापन
एंडरसन पहले ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने कोहली को पांच बार सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट किया है। विराट के सस्ते में आउट होने के साथ ही उनके शतक का इंतजार भी बढ़ गया। वह पिछले दो साल से अपने अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए तरस रहे हैं। पिछली 10 पारियों में विराट का औसत भी 25 के नीचे चला गया है।
विज्ञापन