ENG vs IND: सीरीज की पहली जीत के लिए उतरेंगी दोनों टीमें, कब-कहां और कैसे देखें दूसरे टेस्ट की LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और इंग्लैंड की टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से भिड़ंत के लिए तैयार हैं, दोनों ही सीरीज में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। नॉटिंघम में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला गया जो बारिश की वजह से ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत चल रही इस सीरीज में दोनों टीमों को बराबर अंक दिए गए। हालांकि यह मैच टीम इंडिया की मुट्ठी में था और आखिरी दिन उसे जीत के लिए महज 157 रनों की दरकार थी, लेकिन लगातार बारिश की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। अब दोनों टीमें एक बार फिर से भिड़ंत के लिए तैयार हैं सीरीज में पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं मैच और उसकी लाइव प्रसारण से जुड़ी अहम जानकारी।
कब होगा मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त यानी गुरुवार से शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाएगा।
कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 3 बजे होगा।
किस चैनल पर होगा प्रसारण?
मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।