{"_id":"648da65a863c643b180cff39","slug":"eng-vs-aus-mahesh-babu-became-a-fan-when-england-declared-the-innings-on-the-very-first-day-told-new-era-of-cr-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: इंग्लैंड ने पहले ही दिन घोषित की पारी तो फैन बन गए महेश बाबू, बैजबॉल को बताया नए जमाने का क्रिकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs AUS: इंग्लैंड ने पहले ही दिन घोषित की पारी तो फैन बन गए महेश बाबू, बैजबॉल को बताया नए जमाने का क्रिकेट
Sat, 17 Jun 2023 05:57 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:57 PM IST
सार
बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम अलग अंदाज में खेल रही है और लगातार जीत हासिल कर रही है। बैजबॉल के दौर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देखने के लिए सभी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
महेश बाबू और बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय अभिनेता महेश बाबू इंग्लैंड क्रिकेट टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2023 की शुरुआत करने के तरीके से काफी प्रभावित थे। एजबेस्टन में पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को कप्तान बेन स्टोक्स ने साहसिक फैसला लिया। जो रूट के शतक लगाने के बाद उन्होंने आठ विकेट पर 393 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दिया। महेश बाबू इससे काफी खुश दिखाई दिए।
बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम अलग अंदाज में खेल रही है और लगातार जीत हासिल कर रही है। बैजबॉल के दौर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। इसका असर मैच के पहले दिन ही देखने को मिला। इससे खुशकर महेश बाबू ने ट्वीट किया और बैजबॉल की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''393/8 पारी घोषि…क्या मैं इसे सही पढ़ रहा हूं...वाह…बस वाह…क्रिकेट के एक नए युग का साक्षी…बैजबॉल।''
बेन स्टोक्स ने कप्तानी में बना दिया इतिहास
गेंदों के लिहाज से एशेज सीरीज के इतिहास में पहली बार किसी कप्तानी ने सिर्फ टीम के 468 गेंद खेलने के बाद पारी घोषित कर दी। इससे पहले किसी कप्तान ने मैच की पहली पारी सिर्फ 78 ओवर में नहीं घोषित की थी। बेन स्टोक्स के इस फैसले से सभी हैरान रह गए। दिग्गजों ने भी इस पर अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने इसे सही फैसला बताया तो कुछ ने इसे गलत करार दिया।
कैसी रही इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की। जो रूट ने नाबाद 118 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए।

393-8 d… Am I reading this right… Wow... Just wow… Witnessing a new era of Cricket… Bazball 🔥🔥🔥#ENGvsAUS #Ashes2023
विज्ञापन विज्ञापन— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) June 16, 2023