{"_id":"64a1b5037dea8dc707068049","slug":"eng-vs-aus-leon-s-disclosure-of-batting-despite-injury-captain-refused-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने वाले लियोन का खुलासा- कप्तान ने मना किया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs AUS: चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने वाले लियोन का खुलासा- कप्तान ने मना किया था
Sun, 02 Jul 2023 11:03 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:03 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 121 टेस्ट खेलने वाले लियोन ने कहा कि टीम के फिजियो के प्रयास से वह दूसरी पारी में 13 गेंद खेलने में सफल रहे। लियोन के नाम 496 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
नाथन लियोन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाथन लियोन को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान उनके कप्तान पैट कमिंस ने पिंडली की चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं करने को कहा था लेकिन यह अनुभवी ऑफ स्पिनर टीम के अपने साथियों का समर्थन करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरा। अपना लगातार 100वां टेस्ट खेल रहे लियोन को लार्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान कैच लेने के प्रयास में दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी थी।
शनिवार को हालांकि वह मैच के चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे और मिशेल स्टार्क के साथ अंतिम विकेट के लिए 15 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त को 370 रन तक पहुंचाया। लियोन चार रन बनाकर आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए। लियोन ने कहा, ‘पैट (कमिंस) ने शुरुआत में मुझे कहा था कि मैं बल्लेबाजी के लिए नहीं जाऊंगा। लेकिन मैंने (मुख्य कोच) एंड्रयू मैकडोनाल्ड और हमारी मेडिकल टीम से बात की और यह जानने का प्रयास किया कि मैं क्रीज पर कैसे उतर सकता हूं।’ ऑस्ट्रेलिया की ओर से 121 टेस्ट खेलने वाले लियोन ने कहा कि टीम के फिजियो के प्रयास से वह दूसरी पारी में 13 गेंद खेलने में सफल रहे। लियोन के नाम 496 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने फिजियो के साथ और पैर में टेप बांधकर यहां लार्ड्स में जिम में काफी समय बिताया जिससे कि क्रीज पर उतरने का प्रयास कर सकूं।’’ लियोन ने कहा, ‘‘मैं क्रीज पर उतरकर अपनी भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा था। मेरी पारी को लेकर काफी बातें हो रही हैं लेकिन मैं टीम के अपने साथियों का समर्थन करने के लिए उतरा।