फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG Vs AUS Australia Beat England By Two Wickets In The First Test Of The Ashes Series Pat Cummins Nathan Lyon

ENG Vs AUS: पैट कमिंस और लियोन की बल्लेबाजी से एजबेस्टन में जीता ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को पहले टेस्ट में हराया

Wed, 21 Jun 2023 12:26 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Jun 2023 12:26 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे। तब उस्मान ख्वाजा के साथ स्कॉट बोलैंड नाबाद थे। कंगारू टीम को पांचवें दिन जीत के लिए 174 रन बनाने थे। मैच के अंतिम बारिश ने खलल डलल और खेल काफी देर से शुरू हुआ।

विज्ञापन
ENG Vs AUS Australia Beat England By Two Wickets In The First Test Of The Ashes Series Pat Cummins Nathan Lyon
नाथन लियोन और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में जीत के शुरुआत की। उसने एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में दो विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने कंगारूओं को जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन के जुझारू बल्लेबाजी के दम पर इस मैच को अपने नाम कर लिया। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिला। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अब 1-0 से आगे हो गया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। उन्होंने साहसिक फैसला लेते हुए उस समय पारी घोषित कर दी जब टीम ने आठ विकेट पर 393 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 386 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पहली पारी में सात रन की बढ़त मिली। उसने दूसरी पारी में 273 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने कुल 281 रन का लक्ष्य रखा। कंगारू टीम ने मैच को अंतिम दिन आखिरी सत्र में अपने नाम किया।
विज्ञापन

ENG Vs AUS Australia Beat England By Two Wickets In The First Test Of The Ashes Series Pat Cummins Nathan Lyon
उस्मान ख्वाजा - फोटो : ICC/Twitter
पांचवें दिन बनाने थे 174 रन
ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे। तब उस्मान ख्वाजा के साथ स्कॉट बोलैंड नाबाद थे। कंगारू टीम को पांचवें दिन जीत के लिए 174 रन बनाने थे। मैच के अंतिम बारिश ने खलल डलल और खेल काफी देर से शुरू हुआ। अंपायर ने दिन के निर्धारित 90 ओवर को घटाकर 67 ओवर कर दिया। अब ऑस्ट्रेलिया को 67 ओवर में 174 रन बनाने थे। उसके हाथ में सात विकेट थे।

पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे
स्कॉट बोलैंड पांचवें दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। बोलैंड ने 20 रन बनाए। उनके बाद पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे नंबर के बल्लेबाज ट्रेविस हेड 16 रन बनाकर मोईन अली का शिकार बन गए। कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर रॉबिंसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद उस्मान ख्वाजा को बोल्ड कर बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में ला दिया। ख्वाजा ने पहली पारी में शतक लगाया था। उन्होंने दूसरी पारी में 65 रन बनाए। ख्वाजा के बाद एलेक्स 20 रन बनाकर जो रूट का शिकार बन गए।

ENG Vs AUS Australia Beat England By Two Wickets In The First Test Of The Ashes Series Pat Cummins Nathan Lyon
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
आठ विकेट गिरने के बाद कमिंस-लियोन ने दिलाई जीत
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय आठ विकेट पर 227 रन था। यहां उसे जीत के लिए 54 रन बनाने थे। दो विकेट ही हाथ में बचे थे तो लगा कि इंग्लैंड बाजी मार लेगी। यहां से कप्तान पैट कमिंस ने लियोन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम को जीत दिला दी। कमिंस ने 73 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। नाथन लियोन ने 28 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। 

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन और ओली रॉबिंसन ने दो विकेट लिए। मोईन अली, जो रूट और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली। उस्मान ख्वाजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का दूसरा मैच 28 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed