फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs AUS 2nd Ashes test: Jonny Bairstow and Pat Cummins post-match handshake has shades of Kohli and Gambhir

VIDEO: विवादास्पद तरीके से आउट होने वाले बेयरस्टो ने गुस्से में पैट कमिंस से मिलाया हाथ, याद आए कोहली और गंभीर

Tue, 04 Jul 2023 11:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jul 2023 11:22 AM IST
सार

बेयरस्टो ने इस घटना पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पोस्ट मैच हैंडशेक के दौरान उन्होंने कमिंस को घूरकर देखा।

विज्ञापन
ENG vs AUS 2nd Ashes test: Jonny Bairstow and Pat Cummins post-match handshake has shades of Kohli and Gambhir
मैच के बाद बेयरस्टो ने कमिंस को घूरकर देखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज का दूसरा टेस्ट काफी विवादों में रहा। जहां एक तरफ जॉनी बेयरस्टो का स्टंप आउट होना विवादों में रहा तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा के साथ MCC मेंबर्स की बदतमीजी भी खूब चर्चाओं में रही। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 43 रन से जीतकर पांच मैचों की एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब मैच के बाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बेयरस्टो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से गुस्से में हाथ मिलाते दिख रहे हैं। इस घटना ने आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद की यादों को ताजा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

याद आए कोहली और गंभीर

बेयरस्टो को लगा था कि बॉल डेड हो चुकी है और वह क्रीज छोड़कर आगे निकल आए। तभी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेम अवेयरनेस दिखाते हुए गेंद स्टंप्स पर दे मारी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया। यहीं से इंग्लैंड के लिए मैच पलट गया था और टीम हार गई थी। हालांकि, बेयरस्टो ने इस घटना पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पोस्ट मैच हैंडशेक के दौरान उन्होंने कमिंस को घूरकर देखा। ऐसी ही घटना आईपीएल 2023 के दौरान भी घटी थी जब लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में विवाद हुआ था। तब एलएसजी के मेंटर गंभीर ने गुस्से में कोहली से हाथ मिलाया था।
Image

कमिंस से पूछे गए अजीबोगरीब सवाल

मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा था- मुझे लगता है कि कैरी ने बेयरस्टो को आगे निकलते कुछ गेंद पहले ही देखा था। उन्होंने इसे नोटिस किया और बार-बार ये होता देख गेंद सीधे स्टंप्स पर फेंक दिया। मुझे लगा कि यह पूरी तरह से निष्पक्ष था। ऐसा करना नियमों में है। कुछ लोग असहमत हो सकते हैं, लेकिन स्टार्क के कैच की तरह, नियमों से ही खेल चलता है और मैं इसे ऐसे ही देखता हूं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस को पत्रकारों के कुछ अजीब सवालों का भी सामना करना पड़ा।

एक पत्रकार ने पूछा, "क्या आपको लगता है कि बेयरस्टो के आउट होने के बाद, जो कि नियम के दायरे में था, इस पर कोई विवाद नहीं है, लेकिन क्या हमें बाद में इस सीरीज में मांकड़िंग या अंडरआर्म बॉलिंग तक देखने का खतरा है?" इस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जवाब दिया- यह निर्भर करता है कि विकेट कितना सपाट है। यह एक विकल्प हो सकता है। इस जवाब पर वहां बैठे लोग खूब हंसे थे। 
विज्ञापन

ENG vs AUS 2nd Ashes test: Jonny Bairstow and Pat Cummins post-match handshake has shades of Kohli and Gambhir
नाथन लियोन और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे टेस्ट में क्या हुआ था?
एशेज का दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से अपने नाम किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 325 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 327 रन पर सिमट गई थी। बेन डकेट ने 83 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए थे। पहले दो टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड द्वारा अपनाई गई 'बैजबॉल' तकनीक पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed