Sunak vs Albanese: बेयरस्टो विवाद पर दो देशों के प्रधानमंत्री आमने-सामने, सुनक को अल्बनीज का जवाब
सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का बयान सामने आया था। सुनक के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा था कि ब्रिटेन के पीएम को बेयरस्टो का विवादास्पद तरीके से आउट होना खेल भावना के अनुरूप नहीं लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशेज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान बैटिंग कर रहे बेयरस्टो के क्रीज से आगे निकलने पर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया था। बेयरस्टो को लगा था कि बॉल डेड हो चुकी है। इस मामले पर कई पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस दो गुट में बंट गए। हालांकि, खराब खेल भावना, धोखाधड़ी और मौखिक दुर्व्यवहार के आरोप के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।
सुनक ने बेयरस्टो विवाद पर क्या कहा था?
हालांकि, सुनक का कहना था कि उनका 1932-33 में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद राजनयिक तनाव को बढ़ाने के 'बॉडीलाइन टैक्टिक्स' को अपनाने का कोई विचार नहीं है। सुनक का कहना था कि उनका ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज के सामने आधिकारिक विरोध दर्ज कराने का कोई इरादा नहीं है। दोनों नेताओं के बीच खेल को लेकर अच्छी प्रतिद्वंद्विता है।
अब अल्बनीज का बयान आया सामने
इसके बाद अब अल्बनीज का बयान सामने आया है। दरअसल, एशेज के दूसरे टेस्ट के दौरान बेयरस्टो वाले मामले के बाद फैंस ने स्टेडियम में 'वही पुराने ऑस्ट्रेलियन्स, हमेशा धोखा देते रहते हैं' (सेम के नारे लगाए थे। इसी का जवाब देते हुए अल्बनीज ने कहा- वही पुराने ऑस्ट्रेलियन्स, हमेशा जीतते रहते हैं। जीत के बाद मैं उनका भव्य स्वागत करने जा रहा हूं। अल्बनीज ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों पर गर्व है।
विक्टोरिया पुलिस ने बेयरस्टो का मजाक उड़ाया
We'd like to thank Jonny Bairstow for reminding everyone about the dangers of stepping over the crease before you're given the green light.
— Victoria Police (@VictoriaPolice) July 3, 2023
Check out our road safety tips ➡ https://t.co/1fSI5XpMMe then tag a grumpy Englishman (we'll go first @metpoliceuk) pic.twitter.com/tvyh511pLN
दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान एक वक्त बेयरस्टो 10 रन बनाकर और स्टोक्स क्रीज पर थे। तभी कैमरन ग्रीन की बाउंसर पर बेयरस्टो ने डक किया और गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास चली गई। फिर बेयरस्टो स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज के बाहर निकल आए। इस पर कैरी ने थ्रो कर गेंद स्टंप्स पर मार दी। बॉल डेड नहीं होने की वजह से बेयरस्टो को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया।
🤐🤐🤐#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/dDGCnj4qNm
— England Cricket (@englandcricket) July 2, 2023
एशेज का दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से अपने नाम किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 325 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 327 रन पर सिमट गई थी। बेन डकेट ने 83 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए थे। पहले दो टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड द्वारा अपनाई गई 'बैजबॉल' तकनीक पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।