फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Embarrassing record: These 5 players got out on zero in IPL for maximum number of times | Rohit Sharma Rahane

शर्मनाक रिकॉर्ड: आईपीएल में शून्य पर आउट होने वालों में सबसे आगे हैं रोहित समेत ये पांच खिलाड़ी, अब इनकी एक गलती पड़ेगी भारी

Thu, 16 Sep 2021 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Sep 2021 01:58 PM IST
सार

IPL 2021: इनके अलावा लीग में 4 खिलाड़ी 12-12 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इनमें पीयूष चावला, मनदीप सिंह, मनीष पांडे और गौतम गंभीर शामिल हैं।

विज्ञापन
Embarrassing record: These 5 players got out on zero in IPL for maximum number of times | Rohit Sharma Rahane
इनमें से जो भी एक और बार शून्य पर आउट होता है, तो वह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का रविवार से आगाज हो जाएगा। इससे पहले हम आपको एक दिलचस्प रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। यह रिकॉर्ड है लीग में बनाए गए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में। अब तक के आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड पांच खिलाड़ियों के नाम है। 
विज्ञापन


इनमें रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल और अंबाती रायडू शामिल हैं। यह पांचों 13-13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। पार्थिव आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। बाकी बचे 4 खिलाड़ी अब भी लीग खेल रहे हैं और दूसरे चरण में एक गलती इन पर भारी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


रोहित, रहाणे, हरभजन और रायडू में से जो भी एक और बार शून्य पर आउट होता है, तो वह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। हालांकि, रोहित इसके बावजूद लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में चौथे नंबर पर हैं। उनके नाम 207 मैच में 5480 रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-11 में मैक्सवेल और कार्तिक जैसे खिलाड़ी भी

इनके अलावा लीग में 4 खिलाड़ी 12-12 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इनमें पीयूष चावला, मनदीप सिंह, मनीष पांडे और गौतम गंभीर शामिल हैं। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक का नंबर आता है। यह दोनों खिलाड़ी 11-11 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच रन 0 पर आउट (कितनी बार)
हरभजन सिंह 163 833 13
पार्थिव पटेल 139 2848 13
अजिंक्य रहाणे 151 3941 13
अंबाती रायडू 166 3795 13
रोहित शर्मा 207 5480 13
पीयूष चावला 164 584 12
मंदीप सिंह 104 1659 12
मनीष पांडेय 151 3461 12
गौतम गंभीर 154 4217 12
ग्लेन मैक्सवेल 89 1728 11
दिनेश कार्तिक 203 3946 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed