फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eileen Ash completes 107 years debuted in 1937 against australia

107 नॉट आउट! विश्व की सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर ने 81 साल पहले किया था डेब्यू

Wed, 31 Oct 2018 07:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 07:31 AM IST
विज्ञापन
Eileen Ash completes 107 years debuted in 1937 against australia
एलीन ऐश

इंग्लैंड की पूर्व महिला टेस्ट क्रिकेटर एलीन ऐश मंगलवार को अपना 107वां जन्मदिन मना रही हैं। एलीन विश्व की सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1911 को हाईबरी लंदन में हुआ था।

विज्ञापन


एलीन ने इंग्लैंड की तरफ से जून 1937 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। एलीन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 10 विकेट झटके।
विज्ञापन


विशेषज्ञ गेंदबाज रहीं एलीन को पहले तीन टेस्ट खेलने के बाद अगला मैच खेलने के लिए 12 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध के कारण एलीन को अगला मुकाबला खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलीन को 1949 में चौथा टेस्ट खेलने का मौका मिला। उन्होंने फिर चार मैच खेले। एश 2011 में 100 साल तक जीवित रहने वाली पहली महिला टेस्ट क्रिकेटर बनी थीं। एमसीसी ने इस मौके पर उन्हें आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया था। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के जॉन वॉटकिंग 95 की उम्र में सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष टेस्ट क्रिकेटर हैं।

उल्लेखनीय है कि 105 की उम्र में एलीन को लॉर्ड्स की बालकनी में घंटी बजाने के लिए आमंत्रित किया था। आईसीसी ने एलीन को 107 साल पूरे करने पर अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी। आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पिछले साल इंग्लैंड की खिलाड़ी हीथर नाइट्स के साथ एलीन की मुलाकात का वीडियो शेयर किया है।

नाइट्स ने ऐलीन से मुलाकात के बारे में कहा था कि वह उन सबसे बेहतरीन महिलाओं में से एक हैं, जिनसे वह अपने जीवन में मिली हैं। नाइट्स ने ये भी बताया कि वह ये देखकर हैरान हैं कि ऐलीन हर हफ्ते योग करती हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed