{"_id":"c2a9e46a-42fa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ehsan-mani-says-pakistan-should-not-tour-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाक को नहीं करना चाहिए भारत दौरा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'पाक को नहीं करना चाहिए भारत दौरा'
कराची/एजेंसी
Updated Tue, 11 Dec 2012 12:22 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी ने पाकिस्तान के इस माह के अंत में भारत दौरे की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से पाकिस्तान का दौरे के लिए सहमत होना गलत है।
विज्ञापन
अगर यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया गया है तो फिर पीसीबी को राजनेताओं से कहना चाहिए कि वह भारत को भी पाकिस्तान का दौरा करने के लिए कहे, बेशक मैच तटस्थ मैदान पर ही क्यों न आयोजित हो।’ मनी ने कहा कि जब भारत पहले ही पाकिस्तान का दो दौरा रद्द कर चुका है ऐसे में उसका भारत में खेलने के लिए सहमत होना समझ से परे है।
विज्ञापन