फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहवाग के तीखे बोल, गांगुली अपनी मनमानी कर तैयार करवा रहे ऐसी पिच 

Sat, 18 Nov 2017 09:53 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 18 Nov 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
eden garden green pitch roars amid virender sehwag and ashish nehra
सहवाग - फोटो : The indian express
बीसीसीआई के लिए कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने कोलकाता की हरी पिच को लेकर एक बयान दिया है। मैच के पहले दिन बारिश के बाद मौसम में नमी के बीच कोलकाता की हरियाली भरी पिच में श्रीलंकाई गेंदबाजों को जबरदस्त स्विंग मिल रही थी। 

 
eden garden green pitch roars amid virender sehwag and ashish nehra
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : SOCIAL MEDIA
सहवाग ने पहले दिन कमेंटरी करते हुए कहा था कि जब से सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने है तब से कोलकाता की पिच में हरियाली ज्यादा होती है। सहवाग ने हालांकि यह भी कहा कि गांगुली ने यहां की पिच पर जो बदलाव लाया है वह भारतीय टीम को विदेश में बल्लेबाजी करने में मददगार होगा। 
eden garden green pitch roars amid virender sehwag and ashish nehra
सौरभ गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
कमेंट्री करते सहवाग ने यह भी कहा कि जब सौरव गांगुली भारत के लिए खेलते ‌‌थे तो कोलकाता की पिच में इतनी घास नहीं रहती थी। लेकिन उनके अध्यक्ष बनने के बाद पिच में अधिक से अधिक घास छोड़ी जा रही है। उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली ने देश के कुछ क्रिकेट स्टेडियमों में हरी पिच तैयार करने की वकालत की ‌थी। गांगुली ने कोलकाता के अलावा नागपुर की पिच में भी घास रखने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
eden garden green pitch roars amid virender sehwag and ashish nehra
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
हाल में संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को सर्वश्रेष्ठ में बताते हुए कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ ईडन की हरियाली पिच पर चल रहा मौजूदा पहला टेस्ट मेजबान टीम के लिये दक्षिण अफ्रीका के अहम दौरे की तैयारी के लिये आदर्श विकेट है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दो महीने के लंबे दौरे में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। यह दौरा अगले साल पांच जनवरी से केप टाउन में शुरू होगा। 
विज्ञापन
eden garden green pitch roars amid virender sehwag and ashish nehra
आशीष नेहरा, युवराज सिंह और सौरव गांगुली
नेहरा को लगता है कि भारतीय बल्लेबाज भले ही यहां पर हरियाली पिच पर बादलों भरे मौसम में जूझ रहे हों लेकिन इससे उन्हें विदेश के चुनौतीपूर्ण दौरे की तैयारी का बढ़िया मौका मिलेगा। नेहरा ने कहा कि ईडन का विकेट भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियों के लिये अच्छा है। दक्षिण अफ्रीका में भी हालात ऐसे ही होंगे। यह ईडन का विकेट उन्हें आगे की चुनौती के लिये अच्छी तैयारी मुहैया करायेगा। नेहरा ने इस महीने के शुरू में नयी दिल्ली में अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed