फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   eden creates history, first time pink ball use in India

ईडन ने रचा इतिहास, गुलाबी गेंद से भारत में पहला डे-नाइट मैच शुरू

Sat, 18 Jun 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
eden creates history, first time pink ball use in India
गुलाबी गेंद

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस ने गुलाबी गेंद से खेला जाना वाला देश का पहला डे-नाइट मैच आयोजित कर शनिवार को अपनी उपलब्धियों में एक और शानदार कीर्तिमान दर्ज कर लिया। सुपरलीग टूर्नामेंट के इस चार-दिवसीय फाइनल मैच के दौरान गुलाबी रंग की कोकाबुरा गेंद का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


बीते कोई एक साल से क्रिकेट जगत में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल पर लगातार चर्चा हो रही है। इस बदलाव को लेकर क्रिकेटरों के अलावा विशेषज्ञों व क्रिकेट प्रशासकों में भी भारी उत्सुकता है। दो दिन पहले इस मुद्दे पर आयोजित एक पैनल डिस्कशन में क्रिकेट एसोसिएशन आफ बंगाल (सीएबी) अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के अलावा पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और आईस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


इसका संचालन कमेंटेटर हर्षा भोगले ने किया था। इसमें गुलाबी गेंद के खेल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। लेकिन आखिर में तमाम लोग इस बात पर सहमत थे कि देश-विदेश में टैस्ट क्रिकेट के भविष्य को बढ़ावा देने के लिए यह बदलाव जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहा व मोहम्मद शामी भी खेल रहे इस मैच में

eden creates history, first time pink ball use in India
इस फाइनल मुकाबले में भवानीपुर क्लब का मुकाबला मोहनबागान एसी के साथ हो रहा है। मोहन बागान की टीम में भारतीय खिलाड़ी रिदिमान साहा व मोहम्मद शामी भी शामिल हैं। स्टार स्पोर्ट्स इस मैच का सीधा प्रसारण कर रहा है।

सौरव गांगुली ने कहा कि देश में ईडन के ऐतिहासिक मैदान पर गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले पहले मैच का आयोजन करना हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भरोसा जताया कि गुलाबी गेंद भारत व विदेशों में टैस्ट क्रिकेट में एक नई क्रांति पैदा कर देगी। उन्होंने मैच के सीधे प्रसारण के लिए स्टार स्पोर्ट्स का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed