फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ECB introduce 100 ball short cricket Format in england

टेस्ट-वनडे-टी20 के बाद शुरू हो सकता है 100 गेंदों का क्रिकेट, ECB ने रखा प्रस्ताव

Fri, 20 Apr 2018 02:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
ECB introduce 100 ball short cricket Format in england
100 balls cricket

कई सालों तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेले जाने के बाद टी-20 के रूप में एक नया फॉर्मेट सामने आया। मौजूदा दौर में टी-20 क्रिकेट सबसे लोकप्रिय गेम फॉर्मेट है। हालांकि इस फॉर्मेट को चुनौती देने बहुत जल्द एक नए तरह का क्रिकेट भी आ रहा है।

विज्ञापन


दरअसल इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 100 गेंदों के शॉर्ट क्रिकेट फॉर्मेट का प्रस्ताव रखा है। ईसीबी के प्रस्ताव में कहा गया है कि 2020 से 8 टीमों वाले घरेलू टूर्नामेंट में 100 गेंदों वाले मैच शुरू कराए जाएंगे। अगर क्रिकेट के इस फॉर्मेट पर ग्रीन सिग्नल मिलता है तो यह 20-20 क्रिकेट से भी छोटा गेम फॉर्मेट बन जाएगा।

विज्ञापन

ECB introduce 100 ball short cricket Format in england
england cricket team

मौजूदा समय में टी-20 क्रिकेट 20 ओवरों का खेल होता है, जिसमें कुल 120 गेंदों फेंकी जाती है। वहीं नए फॉर्मेट में 15 ओवर खेलने के बाद अंतिम ओवर में 10 गेंदें फेंकने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि आखिरी ओवर को लेकर इसमें कई तरह बदलाव भी किए जा सकते हैं।

क्रिकेट का यह नया फॉर्मेट प्रस्ताव में तो बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। हालांकि हकीकत में यह टी-20 क्रिकेट की तरह कितने लोगों को दीवाना बनाएग, इसका पता तो आने वाले समय में ही चलेगा। फिलहाल ईसीबी अपने इस प्रस्ताव पर फैसला आने का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed