फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ECB expects some viewers to reach IPL 2020 in UAE amid corona crisis

ईसीबी को उम्मीद, यूएई में IPL 2020 देखने पहुंच सकते हैं कुछ दर्शक

Fri, 21 Aug 2020 12:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Aug 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
ECB expects some viewers to reach IPL 2020 in UAE amid corona crisis
ड्रीम 11 आईपीएल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

आईपीएल के 13वें सीजन के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार की टी-20 लीग का आयोजन भारत की बजाय यूएई में किया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार की लीग में कई तरह के एहतियाती कदम भी उठाए जाएंगे। अब तक यह उम्मीद की जा रही थी कि आईपीएल 2020 के अधिकतर मैच दर्शकों के बगैर बंद स्टेडियमों में खेले जाएंगे। लेकिन बृहस्पतिवार को आयोजकों ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में इस बात की उम्मीद जताई है कि मैच के दौरान कुछ दर्शक मौजूद हो सकते हैं।

विज्ञापन


कुछ दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मिल सकती है इजाजत
अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों ने कहा है कि इस प्रतिष्ठित टी-20 लीग के दौरान कुछ दर्शकों को स्टेडियम में जाकर मैच देखने की इजाजत मिल सकती है। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि आईपीएल मैच के दौरान कुछ फैंस भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, कोरोना संक्रमण के चलते स्टेडियम में पूरी तरह सामान्य माहौल नहीं बनाया जा सकता है और न ही पूरी तरह से बंद स्टेडियम में मैच करवाना अच्छा होगा।'
विज्ञापन


बीसीसीआई से चर्चा के बाद आखिरी फैसला
ईसीबी के जनरल सेक्रेटरी मुब्बशिर उस्मानी ने समाचार एजेंसी को बताया, 'आईपीएल का मेजबान होने के नाते हम सभी अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और कोरोना संकट को देखते हुए दर्शकों की उपस्थिति समेत सभी तरह के प्रोटोकॉल पर चर्चा कर रहे हैं। हम बीसीसीआई के साथ भी इन मसलों को लेकर चर्चा करेंगे और इसके बाद ही आखिरी फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अलग-अलग स्थानों पर होगा मैच
गौरतलब है कि इस बार का आईपीएल 53 दिनों तक तीन अलग-अलग स्थानों, दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। वैसे यह पहली बार नहीं है कि भारत के बाहर आठ टीमों के बीच यह प्रतियोगिता होगी। बल्कि इससे पहले 2009 का संस्करण भारत में चुनाव की वजह से दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था और फिर इसी वजह से पांच साल बाद यूएई में भी खेला गया था। 


तीन टीम यूएई पहुंची
फिलहाल आईपीएल की तैयारियों की बीच राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम यूएई पहुंच चुकी है। यूएई जाने से पहले सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच हुई है और अब यूएई में ये सभी खिलाड़ी छह दिन पृथकवास में रहेंगे। इस दौरान भी इनके कई जांच किए जाएंगे। बता दें कि इस बार का आईपीएल ड्रीम11 के बैनर तले 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन अलग-अलग स्थानों पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed